प्रेम संबंध में परिवार के रोड़ा बनने पर आशिक ने लड़की की गोली मारकर कर दी हत्या।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हमीरपुर जिले की राठ कोतवाली क्षेत्र में एक लड़की की गोली मारकर हत्या की गई है. इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी है तो वहीं पुलिस महकमे के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। पुलिस इसे प्रेम संबंध में परिवार के रोड़ा बनने पर हत्या करना बता रही है और आरोपी की गिरफ्तारी की भी बात कह रही है। यह हत्याकांड राठ कोतवाली क्षेत्र के बसेला गांव में हुआ है. यहां एक लड़की जो रात में अपनी दादी के साथ घर में थी तभी दीपक नाम का गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और लड़की को खींच कर ले जाने की कोशिश की. लड़की और उसकी दादी द्वारा विरोध किए जाने पर युवक ने 22 वर्षीय पूजा को गोली मार दी और फरार हो गया. गोली लगने से घायल हुई युवती को परिजन अस्पताल लेकर गए जहां से गंभीर हालत में उसे कानपुर रेफर किया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

 

 

लड़की के बाबा ने बताया कि दीपक द्वारा छेड़खानी किए जाने पर उसने अपनी पोती की पढ़ाई बंद करा दी थी. बीती देर रात जब वह लोग एक शादी में गए थे और लड़की अपनी दादी के साथ घर पर थी तभी दीपक नाम का वही युवक असलहा लेकर घर में घुसा और लड़की को गोली मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  जहाँ ठगों का खेल खत्म, वहीं SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का एक्शन शुरू ,सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साईबर सिंडिकेट ध्वस्त, मुख्य सरगना राहुल यादव सहित 6 गिरफ्तार दो नाबालिक संरक्षण में, 11 मोबाइल, 12 सिम, 24 एटीएम, लैपटॉप, चेकबुक, पासबुक और लाखो की धनराशि बरामद।

 

युवती को गोली मारे जाने की सूचना पर पुलिस सहित पुलिस महकमे के आला अधिकारी दल बल के साथ मौके पर जांच पड़ताल करने के लिए पहुंचे हुए थे जिन्होंने जांच पड़ताल करते हुए मृतका के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवक दीपक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है यह हत्याकांड प्रेम प्रसंग में बाधा बने परिजनों की वजह से हुआ है।

kj
tara