रामनगर पुलिस के द्वारा तमंचों के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

दि0 15.05.23 को थाना हाजा से प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा दिए गए निर्देशो के क्रम मे चैकिंग के दौरान उ0नि0 जोगा सिह मय हमराही कर्म0 गणो द्वारा चैकिंग के दौरान नये कोसी पुल पर चैकिंग कर रहे थे कि तभी मुखबिर खास की सूचना पर एक व्यक्ति विनायक उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया जिसके पहने लोवर की दाँये फैट से 01 तमन्चा 315 बोर बरामद हुआ सख्ती से पूछताछ करने पर उसके कब्जे से अन्य 01 अदद तमंचा देशी 315 बोर, 01 अदद पिस्टल देशी 32 बोर व 04 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं 08 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर और बरामद हुए ।

यह भी पढ़ें 👉  लेखिका श्रेया सिंह की कलम से निकली इंसानियत की पुकार, ‘Whispers of My Soul’ में जिंदगी के अनछुए पहलू।

 

 

पूछताछ पर अभि0 द्वारा बताया गया कि मै यह तमन्चे और पिस्टल रामपुर से एक मुल्ला से लेकर आता हूँ जिनको मै यहाँ पर उचे दामो मे बेचता हूँ । अभि0 की मो0सा0 नं0 UK18N 4344 को कागजात न दिखाने पर वाहन को सीज कर कब्जे पुलिस लिया गया।
पुलिस टीम 1. SHO  अरूण कुमार सैनी
2. उ0नि0 जोगा सिंह
3. हे0का0 अनिल चौधरी
4. का0 विपिन शर्मा
5. का0 प्रयाग कुमार