दुष्कर्म करने के बाद बनाया वीडियो, ब्लैकमेल करने लगा, ब्लैकमेलिंग से परेशान नाबालिक लड़की ने कर ली खुदकुशी।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

यूपी के गाजियाबाद में एक फौजी की नाबालिग बेटी ने खुदखुशी कर ली। घरवालों का आरोप है कि विशेष समुदाय के नाबालिग लड़के ने उसके साथ बलात्कार किया था तथा वीडियो बना लिया था। वीडियो बनाकर वह ब्लैकमेल कर रहा था। इसी को लेकर 10वीं की छात्रा ने खुदखुशी कर ली। प्राप्त खबर के मुताबिक, गाजियाबाद के थाना मसूरी इलाके में रहने वाली दसवीं की छात्रा ने अपने घर में पंखे से लटककर खुदखुशी कर ली। जिस समय छात्रा ने यह कदम उठाया, उस वक़्त घर में वह और उसके दादा थे। छात्रा के पिता फौज में हैं, वह अपनी ड्यूटी पर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार

 

 

छात्रा के भाई का दिल्ली में उपचार चल रहा है। मां उसी के साथ दिल्ली के चिकित्सालय में थी। घटना के सिलसिले में पुलिस से की गई शिकायत में छात्रा के दादा ने आरोप लगाया है कि वह गांव गए हुए थे। उस समय छात्रा घर पर अकेली थी, तभी विशेष समुदाय के नाबालिग लड़के ने घर में घुसकर छात्रा के साथ बलात्कार किया एवं वीडियो बना लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मेडिकल स्टोरों पर छापा, निरीक्षण में मिली कई अनियमितताएं।

 

 

आरोप है कि नाबालिग वीडियो बनाने के पश्चात् छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था। इसी को लेकर छात्रा ने 15 मई की प्रातः पंखे से लटककर खुदखुशी कर ली। छात्रा की मां का कहना है कि बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ पढ़ने वाले छात्र ने गलत काम किया। अपराधी के परिवार ने भी घर पहुंचकर बच्ची को धमकाया था। इससे डरी सहमी बच्ची ने खुदखुशी कर ली। पुलिस ने छात्रा के दादा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग अपराधी को पकड़कर जुवेनाइल होम भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  शराब के नशे में हंगामा करना पड़ा महंगा, स्कॉर्पियो सीज, चालक गिरफ्तार।

 

 

 

ACP निमेष पटेल ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बच्ची के परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर अपराधी छात्र को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *