NCERT ने कक्षा 10 की किताबों में बड़ा बदलाव किया, किन चैप्टर को किताब से हटाया, पढ़िये पूरी खबर।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

NCERT ने कक्षा 10 की किताबों में बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत आवर्त सारणी (The periodic table), लोकतंत्र (Democracy) और ऊर्जा के स्रोत (Source Of Energy) चैप्टर को किताब से हटा दिया गया है। यानी 10वीं कक्षा के छात्र अब NCERT की इन चैप्टरों को नहीं पढ़ सकेंगे। अधिकारियों ने कहा कि छात्रों पर बोझ को कम करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस का एक्शन: नौ मुकदमों में नामजद मनीष छह महीने के लिए जिला बदर, गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई।

 

 

वहीं इससे पहले इस साल की शुरुआत में 10वीं कक्षा के पाठ्यक्रम से विकास के सिद्धांत चैप्टर को हटाने के बाद काफी विवाद हुआ था। नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) द्वारा जारी की गई नई पाठ्यपुस्तकों में आवर्त सारणी ( Periodic Table) सहित तीन चैप्टरों को हटाने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल हादसे में दो परिवारों की खुशियां उजड़ीं, महिला समेत दो श्रमिकों की मौत।

 

 

विज्ञान की पाठ्यपुस्तक से हटाए गए विषयों में पर्यावरणीय स्थिरता और ऊर्जा के स्रोत पर अध्याय भी शामिल हैं। नवीनतम संशोधन के बाद कक्षा 10 के सोशल साइंस की किताब से लोकतंत्र, लोकतंत्र की चुनौतियों और राजनीतिक दलों पर पूर्ण अध्याय भी हटा दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सियासत में हलचल! खानपुर विधायक उमेश कुमार ने किया इस्तीफे का ऐलान

 

 

एनसीईआरटी (NCERT) का कहना है कि कोरोनोवायरस महामारी के आलोक में छात्रों पर से बोझ कम करना अनिवार्य था। कठिनाई स्तर को देखते हुए इन अध्यायों को पाठ्यक्रम से हटाने पर फैसला लिया गया। हालांकि, कक्षा 11वीं और 12वीं में छात्र अगर रसायन विज्ञान चुनते हैं तो उन्हें पीरियोडिक टेबल पढ़ना होगा।