15 स्पा सेंटरों पर पुलिस ने मारा छापा, करीब 45 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, दो चौकी इंचार्ज भी निलंबित।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस एक साथ करीब 15 स्पा सेंटरों पर छापा मारने पहुंच गई। दरअसल, स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक काम की लगातार शिकायत मिल रही थी. पुलिस ने करीब 45 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने मामले पर एक्शन लेते हुए तत्काल प्रभाव से इन क्षेत्रों के दो चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  तोता घाटी में पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 39 श्रद्धालु सवार; बड़ा हादसा टला।

 

 

सहारनपुर के एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को स्पा सेंटर की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया. एक टीम को सीओ बेहट ने लीड किया था. दूसरी टीम को सिओ सेकंड जितेंद्र शर्मा ने लीड किया था. तीसरी टीम को एसपी सिटी ने खुद लीड किया था।

 

 

तीनों टीमों ने तीन अलग-अलग जगह के जीएनजी मॉल, पार्श्वनाथ प्लाजा और घंटा घर तीनों जगह पर जाकर करीब 15 स्पा सेंटरों पर एक साथ रेड की. वहां से करीब 45 युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर महिला थाने ले गए. वहां पर उनसे पूछताछ की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं का भविष्य बचाने को मैदान में SSP NAINITAL मंजूनाथ टीसी, देवभूमि को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी* *CM धामी के सपनों की देवभूमि में नहीं चलेगा नशे का कारोबार- SSP NAINITAL* *2 करोड लगभग कीमत की स्मैक के साथ दो नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार*

 

 

रेड करने के बाद वहां जो भी लोग आपत्तिजनक हालात में मिले हैं, उनको हिरासत में लिया गया है. उनका वैरिफिकेशन कराया जा रहा है और वहां पर जो रिकॉर्ड मिले हैं और सीसीटीवी फुटेज मिली हैं, उनको भी कब्जे में लेकर उनका भी वैरिफिकेशन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त दीपक रावत की पहल से भूमि विवाद सुलझा, पीड़ित को मिले 15.50 लाख रुपये वापस।

 

 

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि इस दौरान कोई भी ऑब्जेक्शनेबल चीज पाई जाती है, तो एफआईआर दर्ज कर एक्शन लिया जाएगा. साथ ही उनके खिलाफ जो भी सख्त से सख्त कार्रवाई हो सकती है, वह की जाएगी। इस मामले पर एक्शन लेते हुए तत्काल प्रभाव से इन क्षेत्रों के चौकी हसनपुर इंचार्ज और चौकी किशनपुरा इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *