रामनगर से दिल्ली जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई, एक दर्जन यात्री हुये घायल।

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर। शुक्रवार की देर रात रामनगर से दिल्ली जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस नेशनल हाईवे 309 ग्राम टांडा के समीप एक डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों में की चीखपुकार मच गई ।मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस व ग्रामीणों की मदद से बस में सवार यात्रियों को 108 एंबुलेंस व अन्य वाहनों की मदद से उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों के लिए सख्त पहरा, श्रद्धालुओं के लिए सुगम राह मंजूनाथ के एक साल में नैनीताल पुलिस का दोहरा मोर्चा 06 से 48 घंटे में बड़े आपराधिक मामलों का खुलासा, नशा तस्करों से ₹10.93 करोड़ की बरामदगी और चुनौतीपूर्ण कैंची धाम मेले का सफल संचालन।

 

 

जहां मौजूद चिकित्सकों द्वारा घायलों को उपचार शुरू किया गया,वहीं बस में सवार हरी चंद्रा निवासी नया गांव रामनगर की हालत गंभीर होने के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल के विकास को लेकर CM धामी से मिले कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, सड़क-स्वास्थ्य और पेयजल के लिए मांगी धनराशि।

 

 

बाकी अन्य घायलों को उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।मामले में पुलिस एवं परिवहन निगम के अधिकारियों द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वही बस में सवार घायल एक यात्री ने बताया कि एक बाइक सवार द्वारा ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सड़कों का होगा कायाकल्प! 2027-28 में कई राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण को मिलेगी मंजूरी।

 

 

उसे बचाने के कारण बस डिवाइडर से टकराई थी।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।