खेतों में जा रहे एक 70 वर्षीय बुजुर्ग पर घात लगाए बैठे दो बाघों ने किया हमला, घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और मेडिकल की टीम मौके पर पहुंची।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

पौड़ी। उत्तराखंड में बाघ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पौड़ी जिले में आए दिन बाघ के हमले और आतंक की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच एक हैरान करने वाला मामला कोटद्वार के रिखणीखाल ब्लाॅक के सेरोगाड गांव से सामने आया है। जहां खेतों में जा रहे एक 70 वर्षीय बुजुर्ग पर दो बाघों ने हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार का बड़ा धमाका! 1.121 किलो चरस के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार।

 

 

कोटद्वार के रिखणीखाल ब्लाॅक के सेरोगाड गांव के 70 वर्षीय मनवर सिंह रावत सुबह सुबह हाथ में कुदाल लेकर खेतों में पानी लगाने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे दो बाघों ने उन पर हमला कर दिया। बुजुर्ग मनवर सिंह ने शोर मचाकर कुदाल से ही बाघों को भगाने में लगे रहे। एक बाघ तो झाड़ियों में छिप गया लेकिन दूसरा उनका पीछा करता रहा। बाद में काफी देर तक बुजुर्ग भी झाड़ियों में छिपकर अपनी जान बचाई। शोर सुनकर ग्रामीण भी घटनास्थल की ओर दौड़े जिसके बाद दूसरा बाघ भी भाग निकला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के विकास में सीएसआर से बढ़ेगा सहयोग, उद्योग जगत आगे आए: मुख्यमंत्री धामी।

 

 

 

इस पूरी घटना में बुजुर्ग का पांव बुरी तरह जख्मी हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और मेडिकल की टीम मौके पर पहुंची और बुजुर्ग का इलाज किया। बाघ के आतंक से इस क्षेत्र में लोगों का रोजमर्रा का काम प्रभावित हो रहा है। दिन में भी लोग डरे और सहमे रहकर अपना जरुरी काम निपटा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के विकास में उद्योग जगत की बड़ी भागीदारी, सीएम धामी ने CSR निवेश बढ़ाने का किया आह्वान।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *