लगातार बारिश ने किसानों के सामने खड़ा किया रोजी रोटी का संकट।

सलीम अहमद साहिल – संवाददाता

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश अब किसानों के लिए आफत बनती नजर आ रही हैं। किसानों के सामने अब रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया हैं। रामनगर के मालधन क्षेत्र में भारी बारिश के चलते किसानों की गेहूँ, सरसो, मटर की फसल बारिश के पानी मे डुब गई। जिससे छोटे और मझोले किसानों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा होने लगा। अभी किसान बारिश की बजह से खराब हुई धान की फसल के नुकसान से उभरा भी नही है। ओर अब गेहूँ, मटर, सरसो की फसल भी बर्बाद होने की कगार पे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जनहित के मुद्दों को लेकर ARTO से मिला रामनगर टैक्स बार, समाधान की जताई उम्मीद।

लगातार बारिश ने किसानों के सामने खड़ा किया रोजी रोटी का संकट।

किसान लगातार प्रशासन से फसलों में भरे पानी की निकासी की मांग कर रहे हैं लेकिन अधिकारी सुनने को तैयार नही है। सिंचाई विभाग के अधिकारीयो को बार बार सूचित करने के बाद भी कोई कार्यवाही करते नजर नही आ रही है। प्रशासन की ऐसी लापरवाही से किसान बहुत परेशान नजर आ रहे है। प्रशासन अपनी गहरी नींद से कब जागेगा ये तो आने वाला वक्त ही बताया।

kj
tara