दिल्ली के आढ़ती से मारपीट कर लाखो रुपये लूटने के आरोप में तीन पर हुआ मुकदमा दर्ज।

दिल्ली के आढ़ती से मारपीट कर लाखो रुपये लूटने के आरोप में तीन पर हुआ मुकदमा दर्ज।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

रामनगर। दिल्ली के आढ़ती ने तीन लोगों पर उनके साथ मारपीट करने एवम उनकी कार से लाखों की रकम लूटने व मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है। दिल्ली उत्तम नगर निवासी गौरव कुमार ने पुलिस को बताया कि वह रामनगर में आम लीची की फसल बगीचों में ठेकेदारों से खरीदते है। जिसके तहत उन्होंने रामनगर में बगीचा ठेके पर लिया था। जब उन्होंने बगीचे की फसल देने को कहा तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। न तो उन्हें फसल ही दी और न ही उनके पैसे दिए।

यह भी पढ़ें 👉  प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा

 

 

आरोप है कि चरखी बैण्ड कालूसैयद रोड पर स्थित सतीश ठेकेदार के बगीचे मे आरोपी जय करन नि0रामनगर, घनश्याम नि0रामनगर,रवि रामनगर ने उसके साथ मारपीट कर उसकी कार तोड़ डाली और कार में रखे लगभग छह लाख से भी अधिक की रकम लूटकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस लाइन में दिखी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की अलौकिक छटा, भव्य आयोजन ने मोहा शहरवासियों का मन, मा0 न्यायमूर्तियों और वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी मौजूदगी में नैनीताल पुलिस ने मनाया भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

 

 

 

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ 147/148/149/504/323/352/506/427/392 के तहत मुकदमा कायम किया है। मामले की जांच उ0नि0 मनोज सिंह अधिकारी द्वारा शुरू की गई है।

kj
tara