रामनगर में पुलिस ने नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली।

रामनगर में पुलिस ने नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली।

 

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

अंतरराष्ट्रीय जागरूकता दिवस कार्यक्रम के तहत रविवार को रामनगर कोतवाली पुलिस ने भी नगर में नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकालकर युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी इसके साथ ही राजकीय महाविद्यालय के मुख्य गेट के बाहर एक समाज सेवी संस्था द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए कलाकारों ने युवा पीढ़ी से नशे से दूर रहने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे को लेकर पुलिस मुस्तैद, एसएसपी ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश।

 

 

रामनगर कोतवाली के एसएसआई अनीस अहमद ने बताया कि जनपद नैनीताल में यह अभियान 12 से 26 जून तक चलाया जाएगा और उन्होंने बताया कि अभियान के माध्यम से जो तेजी के साथ युवा पीढ़ी नशे में प्रवेश कर रही है उसे रोकने का संदेश दिया गया उन्होंने बताया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में गुंडा एक्ट का शिकंजा, चार अराजक तत्व जिला बदर; 1 जनवरी से अब तक 94 पर कार्रवाई।

 

 

रामनगर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लंबे समय से अभियान चलाया जा रहा है तथा कई नशे के सौदागरों को अब तक जेल की सलाखों के पीछे भी भेजने की कार्रवाई की जा चुकी है और पुलिस का नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।