अधिवेशन की सफलता के लिए आइसा ने चलाया अभियान…

अधिवेशन की सफलता के लिए आइसा ने चलाया अभियान…

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

छात्र संगठन आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोशिएसन की व्यापार मंडल कार्यालय रामनगर में आइसा के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई बैठक। आइसा कार्यकर्ताओं ने 1 जुलाई को श्रीनगर गढ़वाल में होने जा रहे राज्य सम्मेलन की सफलता के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। आइसा कार्यकर्ता एक ओर गांव गांव घूम छात्र छात्राओं को संगठन की सदस्यता दे रहे हैं वहीं बाजार में घूम घूम कर अधिवेशन हेतु फंड इकट्ठा कर रहे हैं। आइसा के जिला अध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि यह सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जहाँ एक तरह मोदी सरकार अपने मित्रो- अडानी और अम्बनी के हाथो बेच रही है।वही दूसरी ओर आम लोग मेहगाई, बेरोजगारी , भुखमरी के साथ जीने को मजबूर है।

 

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल हादसे में दो परिवारों की खुशियां उजड़ीं, महिला समेत दो श्रमिकों की मौत।

 

उत्तराखंड में लगातार हो रहे पेपर लीक और भर्ती घोटालो ने जहाँ युवाओं से उनके बेहतर कल का सपना छीना है, वहीं दूसरी ओर अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसी जघन्य घटनाओ ने राज्य सरकार की “महिला सुरक्षा” के जुमलों के बेनकाब किया है। उन्होंने कहा, “सबको शिक्षा- सबको रोजगार के लिए, सांप्रदायिक उन्माद व नफरत के खिलाफ” 1 जुलाई को श्री नगर गढ़वाल में आइसा का छठा राज्य सम्मेलन होने जा रहा है। इसके लिए पूरे जिले में सघन सदस्यता अभियान व सम्मेलन का प्रचार- प्रसार आइसा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर नगर पालिका के अधिकारी कुंभकर्णी नींद में! दीपावली में बाजार बेहाल, भारी ट्रकों की एंट्री पर कौन लगाएगा लगाम?

 

 

संगठन के नगर अध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि अधिवेशन से पहले रामनगर क्षेत्र में एक हजार छात्र छात्राओं को संगठन की सदस्यता देने का लक्ष्य रखा गया है।श्रीनगर अधिवेशन में रामनगर से 25 प्रतिनिधि भागीदारी करेंगे।संगठन द्वारा क्यारी, पुछड़ी,पटरानी,ढेला,सांवल्दे, मालधन मे लगातार सदस्यता अभियान व छात्र छात्राओं से भारी संख्या में सम्मेलन में शामिल होने की अपील की जा रही है। व सम्मेलन को सफल बनाने के लिए छात्र छात्राओं से सहयोग लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ :- IFS अधिकारी साकेत बडोला का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का फैसला, भावुक संदेश में बयां किया अपना सफर।

 

इस दौरान, जिला अध्यक्ष धीरज कुमार, जिला सचिव हेमा जोशी, रामनगर नगर अध्यक्ष सुमित, अमन रावत, शबनम, नेहा आर्य, रेखा आर्य, रिंकी, अमन कुमार, ज्योति फर्त्याल मौजूद रहे।