चुनावी रंजिश के चलते कुल्हाड़ी मारकर प्रधान पति की हूई हत्या, सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ साक्ष्य जुटाया।

चुनावी रंजिश के चलते कुल्हाड़ी मारकर प्रधान पति की हूई हत्या, सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ साक्ष्य जुटाया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

कानपुर – बिधनू थाना क्षेत्र में सोमवार को प्रधान पति का रक्तरंजित शव मिला। परिजनों ने चुनावी रंजिश में हत्या की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ साक्ष्य जुटाया। कुल्हाड़ी मारकर प्रधान पति की हत्या की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बंद मकान की रेकी से लेकर ताला तोड़ने तक… नैनीताल पुलिस ने चोरों का पूरा खेल किया बेनकाब, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती का असर—लालकुआं पुलिस ने चोरी के माल सहित एक अभियुक्त को दबोचा, फरार साथी की तलाश जारी।

 

 

ग्राम पंचायत बकौली की ग्राम प्रधान सरोज पांडेय ने बताया कि उनके पति श्रीराम पांडेय रविवार देर शाम बाइक से सब्जी लेने के लिए कठारा गांव स्थित सब्जी मंडी गये थे। रात तक वापस नहीं आये तो उनको फोन मिलाया तो नंबर बंद था। इस पर बेटे लवकुश और गांव के अन्य लोगों ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार की सुबह परिवार और गांव के लोग तलाश में जुटे ही थे कि सूचना मिली कि बकौली और गोसरा के बीच जाने वाले कच्चे संपर्क मार्ग पर उनका रक्तरंजित शव पड़ा मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  आदर्श रामलीला समिति के संचालन और चुनाव पर उठे सवाल, प्रशासन ने कसा शिकंजा, शिकायत के बाद पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित, पंजीकरण से लेकर सदस्यता और वित्तीय लेनदेन तक की होगी पड़ताल।

 

 

 

ग्राम प्रधान ने बताया कि उनके पति का राजनैतिक रसूख अच्छा था। महिला सीट होने के चलते उन्होंने मुझे चुनाव लड़ाया और मैं भारी वोटों से जीती थी। इसी को लेकर विरोधी रंजिश मानते थे और आशंका है कि चुनावी रंजिश में उनके पति की हत्या की गई है। सूचना मिलते ही बिधनू थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एसीपी घाटमपुर दिनेश शुक्ला भी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में तड़के कार सवार युवक पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थरों से किया वार; खून से सनी मिली कार।

 

 

 

फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। खोजी कुत्ता कुछ दूर इधर-उधर जाने के बाद रास्ता भटक गया। एसीपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।