युवती से रिश्ते के मौसा ने किया दुष्कर्म, मौसी ने बनाया वीडियो, इसके बाद युवती को किया ब्लैकमेल।

युवती से रिश्ते के मौसा ने किया दुष्कर्म, मौसी ने बनाया वीडियो, इसके बाद युवती को किया ब्लैकमेल।

 

रोशनी पांडेय – सह संपादक

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव की युवती से रिश्ते के मौसा ने दुष्कर्म किया। वहीं हैरानी की बात तो ये है कि मौसी ने इसका वीडियो बनाया। इसके बाद युवती को ब्लैकमेल किया गया। युवती से दो प्लॉट मौसा और मौसी ने अपने नाम करा लिए।

यह भी पढ़ें 👉  न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई, 02 वारंटी गिरफ्तार

 

 

युवती ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर दंपती सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि 10 जून को रिश्ते की मौसी रजनी ने शीतल पेय में नशीला पदार्थ देकर अपने पति विनोद कुमार से दुष्कर्म कराया। इसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद मौसी ने ब्लैकमेल किया और मेरे नाम के दो प्लॉट अपने नाम करा लिए।

यह भी पढ़ें 👉  चलती विवेचना पर भ्रामक दुष्प्रचार पड़ा भारी, नैनीताल पुलिस ने जारी किया कड़ा नोटिस, तथ्यहीन और भ्रामक पोस्ट पर नैनीताल पुलिस की सख्ती, देहरादून के X हैंडल से मांगा जवाब।

 

 

 

इस साजिश में साधना, शिल्पी और अंजू भी शामिल रहीं। युवती का कहना है कि 10 जून से लेकर 13 जुलाई तक विनोद ने कई बार दुष्कर्म किया है। थाना प्रभारी सुभाष बाबू ने बताया कि समाधान दिवस में युवती ने शिकायती प्रार्थना पत्र डीएम व एसएसपी को दिया था। इसके बाद मामले का संज्ञान लिया गया और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

 

 

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती अपने माता-पिता की अकेली संतान है। उसकी संपत्ति हड़पने के लिए मौसी ने अपने पति से दुष्कर्म की वारदात कराई और उसको पत्नी के रूप में रखने की इजाजत भी दी। युवती ब्लैकमेल कर दो प्लॉट हड़पने का आरोप लगा रही है। सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है।

kj
tara