Accident in Rishikesh : दर्दनाक सड़क हादसा : सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से हुआ घायल।

"Tragic Accident in Rishikesh: Biker Fatally Injured, Another Seriously Injured on Lakshman Jhula Road."

“दर्दनाक सड़क हादसा : ऋषिकेश में बाइक सवार की मौत, एक और गंभीर घायल” “Tragic Accident in Rishikesh: Biker Fatally Injured, Another Seriously Injured on Lakshman Jhula Road.”

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

“Tragic Accident in Rishikesh: Biker Fatally Injured, Another Seriously Injured on Lakshman Jhula Road.” ऋषिकेश में गुरुवार को तड़के दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। लक्ष्मण झूला मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक तपोवन स्थित एक होटल में शेफ था। दुर्घटना में उसका एक साथी घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  अर्पण यदुवंशी ने संभाली नैनीताल SSP की कमान, सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन के रहे हैं हीरो।

 

 

ग्राम दोगड़ा दिउली यमकेश्वर का रहने वाला धर्मवीर तपोवन स्थित एक होटल में शेफ के रूप में काम करता था। इसकी उम्र 27 साल है। गुरुवार सुबह धर्मवीर अपनी बाइक पर अपने एक अन्य सहकर्मी के साथ किसी काम से ऋषिकेश आ रहा था। प्रातः करीब 4:00 बजे चंद्रभागा पुल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम में 3 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, नौकरी छूटी तो नशे के कारोबार में उतरा युवक, ब्लिंकिट में करता था डिलीवरी, कैनाल रोड पर SOG और पुलिस ने दबोचा।

 

 

आनन-फानन में दोनों युवकों को उनके ही अन्य सहकर्मियों ने 108 आपात सेवा की मदद से राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने धर्मवीर को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके दूसरे साथी को हल्की चोटें आई है। अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी में भीषण सड़क हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी इको वैन, 7 महिलाओं समेत 8 की दर्दनाक मौत, 4 घायल।

 

 

सूचना पाकर युवक के स्वजन तथा होटल संचालक राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। होटल संचालकों ने बताया कि धर्मवीर का गुरुवार को अवकाश था। वह अपने साथी के कहने पर व सुबह किसी काम से ऋषिकेश आ रहा था। युवक की मौत का समाचार पाकर स्वजन का रो रोकर बुरा हाल है। स्वजन ने बताया कि धर्मवीर को कुछ समय बाद विदेश जाना था।