हाईवे पर एक स्कूटी सवार को बचाने के दौरान रोडवेज बस का ड्राइवर बैलेंस खो बैठा, 57 यात्रियों से भरी बस पलटी,  हाईवे पर मच गई चीख पुकार।

Highway Horror: Bus Overturns in Brave Scooter Rescue Attempt, Elicits Panic

हाईवे पर एक स्कूटी सवार को बचाने के दौरान रोडवेज बस का ड्राइवर बैलेंस खो बैठा, 57 यात्रियों से भरी बस पलटी,  हाईवे पर मच गई चीख पुकार।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

देहरादून दिल्ली हाईवे पर हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में रविवार शाम यूपी रोडवेज की एक बस स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकलवाया। घायल यात्रियों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने क्रेन से बस को सीधा करने के बाद रोड से हटवाया और यातायात को सुचारू कराया।

यह भी पढ़ें 👉  NDPS एक्ट के मुकदमे में वांछित वारंटी साहिल गिरफ्तार, बनभूलपुरा पुलिस ने दबोचा।

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद डिपो की बस करीब 57 यात्रियों को लेकर हरिद्वार आई थी। कनखल में होटल खान देवड़ा के पास पहुंचते ही अचानक एक स्कूटी बस के सामने आ गई। उसे बचाने के चक्कर में बस डिवाइडर पर चढ़ गई और अनियंत्रित होकर पलट गई। रफ्तार तेज होने के चलते बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट परमिट बुकिंग प्रणाली सरल करने की मांग, नेचर गाइड एसोसिएशन ने पार्क वार्डन को सौंपा ज्ञापन।

 

सूचना मिलते ही एसओ कनखल नितेश शर्मा थाने से उपनिरीक्षक भजराम चौहान व पुलिस टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फौरी तौर पर यात्रियों को बाहर निकालने के लिए बस के आगे और पीछे के शीशे तोड़े और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार' का बोर्ड, नीली बत्ती और एयरगन; नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में धरा गया फर्जी I.B. अधिकारी! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का असर; हल्द्वानी में रौब झाड़ता रामपुर का शातिर युवक फर्जी ID कार्ड और कार समेत गिरफ्तार।

 

एसडीएम पूरण सिंह राणा, सीओ यातायात राकेश रावत और सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल ने भी दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू आप्रेशन की जानकारी ली। कनखल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि यात्रियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया गया है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।