दर्दनाक हादसा : महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे पर गर्डर लॉन्चिंग मशीन के गिरने से 16 लोगों की मौत।

महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे पर गर्डर लॉन्चिंग मशीन के गिरने से 16 लोगों की मौत।

दर्दनाक हादसा : महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे पर गर्डर लॉन्चिंग मशीन के गिरने से 16 लोगों की मौत।

 

महाराष्ट्र में एक भीषण हादसा हुआ है जिसमें मुंबई के पास ठाणे जिले के शाहपुर तहसील में समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण के निर्माण के दौरान एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिर गई थी। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सट्टे के खेल में पुलिस की एंट्री, 9,190 रुपये और सामग्री के साथ आरोपी गिरफ्तार।

 

 

पीएमओ नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना के पीड़ित परिवारों के लिए संवेदना व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के निकटस्थ परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने का एलान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  जुगाड़ वाहनों पर पंकज श्रीवास्तव का फुल एक्शन, बचने को गलियों में भागे चालक, 30 चालान और 12 वाहन बंद!।

 

 

एनडीआरएफ (National Disaster Response Force) की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और उन्होंने अबतक 14 शवों को बरामद कर लिया है। अभी भी छह लोग गर्डर के नीचे फंसे हुए हो सकते हैं जिसकी आशंका है। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने हादसे के स्थान को खाली करने का काम शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के कई शहरों में SSP का एक्शन, रामनगर में कथित सट्टा-जुआ और कच्ची शराब पर कार्रवाई का इंतजार! दिवाली से पहले उठे सवाल।