पुलिस ने हत्या के आरोपी को महज 10 घंटे में किया गिरफ्तार।

पुलिस ने हत्या के आरोपी को महज 10 घंटे में किया गिरफ्तार।

पुलिस ने हत्या के आरोपी को महज 10 घंटे में किया गिरफ्तार।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

शक्तिफार्म के ग्राम सभा बैकुंठपुर में जघन्य हत्याकांड के बाद पूरा बैकुंठपुर ग्रामसभा सहमा हुआ है, मामूली पैसों को लेकर उपजे विवाद के बाद 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही परिचित साथी का गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कस्सी (फावड़ा) समेत अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा बुधवार की देर रात्रि ग्राम सभा बैकुंठपुर में हुए जघन्य हत्याकांड से ग्रामीण सहमे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस की एंट्री और चोर का गेम ओवर! HF Deluxe समेत आरोपी गिरफ्तार।

 

 

 

बैकुंठपुर निवासी 32 वर्षीय अखिल बाला उर्फ भोला पुत्र बृजवासी का गला रेत कर मृतक के ही परिचित नंदू सरकार पुत्र कालीपद सरकार ने हत्या कर दी मृतक के भाई फटीक बाला के तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर आरोपी को ग्रामसभा महेंद्र नगर से गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कस्सी (फावड़ा) भी बरामद कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  14 वर्षीय जसकिरत सिंह ने रचा इतिहास, 15 सेकंड में 39 जंपिंग जैक्स लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड।

 

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मंजूनाथ टीसी ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस की ओर से पूछताछ किए जाने पर आरोपी नंदू सरकार ने कहा कि वह नशेड़ी किस्म का व्यक्ति हैं, जो मृतक अखिल बाला के घर के पास ही रहता था तथा, उसके साथ ही दिहाड़ी मजदूरी करता था। जिसके एवज में मृतक से उसे पैसे लेने थे। उसके द्वारा काफी समय से मृतक अखिल बाला से पैसे मांगे जाने के बावजूद भी पैसे देने में आनाकानी कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस-दीपावली पर SSP मंजूनाथ टीसी का सख्त एक्शन, जुआरी-नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा; लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को भी चेतावनी।

 

 

 

 

इसी रंजिश के चलते आरोपी नंदू सरकार ने बुधवार की रात्रि लगभग 10:30 बजे, मृतक अखिल वाला के गर्दन पर कस्सी ( फावड़े ) से 3-4 बार वार कर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बृजवाल, एसएसआई हरविंदर कुमार, उप निरीक्षक चंदन सिंह, विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल कुंदन सिंह, नरेंद्र यादव, कमलनाथ गोस्वामी एवं मनोज जोशी शामिल थे।