जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में जागेश्वर मास्टर प्लान के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई।

जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में जागेश्वर मास्टर प्लान के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

अल्मोड़ा, 7 अगस्त 2023  जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में जागेश्वर मास्टर प्लान के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में जागेश्वर मास्टर प्लान के कार्यों के लिए कंसल्टेंट हेतु शासन द्वारा अधिकृत की गई एजेंसी (आईएनआई स्टूडियो) के अधिकारी ध्रुव त्रिवेदी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मास्टर प्लान की रूपरेखा के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल, बिजली, सिंचाई और जर्जर स्कूलों का मुद्दा उठा, जनसभा में रामपाल सिंह ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं।

 

 

इस बैठक में विभागीय अधिकारियों से विभिन्न प्रकरणों पर चर्चा की गई, जिससे कि कार्यों की डीपीआर बनाने में कोई समस्या न आए। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मास्टर प्लान के लिए विभागों द्वारा जो कार्य किए जाने हैं, वह उन कार्यों के बारे में सभी जानकारियां प्राप्त कर लें।

यह भी पढ़ें 👉  अचानक बेस अस्पताल पहुंचे सांसद अजय भट्ट, सफाई और मशीनों के रखरखाव पर उठाए सवाल।

 

जागेश्वर मास्टर प्लान के तहत प्रथम चरण में मंदिर की लाइटिंग के कार्य किए जाएंगे। बैठक में अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी डीएस ह्यांकि, जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी, ईई जल संस्थान अरुण कुमार सोनी, क्षेत्रीय पुरातात्विक अधिकारी सीएस चौहान समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  तीनपानी फ्लाईओवर पर बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार में पलटी कार; SSP ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा।

 

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।