पुलिस बनी देवदूत, बरसाती नदी में डूबते हुये 02 व्यक्तियों की बचाई जान।

पुलिस बनी देवदूत, बरसाती नदी में डूबते हुये 02 व्यक्तियों की बचाई जान।

 

अमित नौटियाल  – संवाददाता

दिंनांक 8/07/2023 कोथाना प्रेमनगर पर डायल 112/आम जनमानस के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि यू0आई0टी पुल के नीचे बरसाती नदी के उफान पर आने के कारण 02 व्यक्ति जो अचानक आये बरसाती नदी की चपेट मे आकर फंस गये हैं , इस सूचना पर थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर आपदा राहत उपकरणों के पंहुचे, तो पाया कि नदी मे अचानक पानी आने तथा जलस्तर खतरे के निशान से उपर होने के कारण 02 व्यक्ति नदी मे फंसे है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में गुंडा एक्ट का बड़ा एक्शन, 5 लोग जिला बदर; इस साल अब तक 103 अराजक तत्वों पर कार्रवाई।

 

 

 

सूचना के सम्बन्ध मे उच्चाधिकारीगण तथा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराते हुये थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा फंसे हुये व्यक्तियों को कडी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला गया , जिससे जनहानि होने से बच गयी । जिसपर प्रेमनगर क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों एवं मिडिया बन्धुओं द्वारा थाना प्रेमनगर पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें 👉  जुगाड़ वाहनों पर पंकज श्रीवास्तव का फुल एक्शन, बचने को गलियों में भागे चालक, 30 चालान और 12 वाहन बंद!।

 

 

बचाये गये व्यक्तियों का विवरण
1- अनिल कुमार पुत्र श्री राम जुलम यादव उम्र 30 वर्ष नि0 बान्द्रा ब्लाक प्रिया ग्राम पीपरपटिया जिला मुजफ्फरपुर बिहार।
2- जिम्मेदार पुत्र हजारीलाल उम्र 35 वर्ष नि0 बान्द्रा ब्लाक प्रिया ग्राम पीपरपटिया जि0 मुजफ्फरपुर बिहार

यह भी पढ़ें 👉  नगर पालिका की मिलीभगत से सरकारी जमीन खुर्द-बुर्द करने का आरोप! रामनगर में बड़ा खेल बेनकाब, कालातीत लीज की जमीन पर निर्माण से मचा हड़कंप!।

 

 

पुलिस टीम
1- श्री पी0डी0 भट्ट थानाध्यक्ष प्रेमनगर देहरादून
2- उ0नि0 संजय रावत
3- उ0नि0 जगमोहन सिंह
4- हे0का0 महेन्द्र सिंह
5- चालक जी0एस0सैनी