आयुक्त कुमाऊं मण्डल दीपक रावत ने आज राजकीय उद्यान चौबटिया का निरीक्षण किया।

आयुक्त कुमाऊं मण्डल दीपक रावत ने आज राजकीय उद्यान चौबटिया का निरीक्षण किया।
ख़बर शेयर करें -

आयुक्त कुमाऊं मण्डल दीपक रावत ने आज राजकीय उद्यान चौबटिया का निरीक्षण किया।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

अल्मोड़ा (रानीखेत) 8 अगस्त 2023
आयुक्त कुमाऊं मण्डल दीपक रावत ने आज राजकीय उद्यान चौबटिया का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ विभिन्न प्रजाति के सेब तथा अन्य फलों के बारे में जानकारी प्राप्त कर चौबटिया उद्यान के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को फलोत्पादन से जोड़ने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मंजूनाथ टी सी ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, एंटी-सबोटाज चेकिंग तेज, सीसीटीवी ग्रिड और सुरक्षा ऑडिट के दिए सख्त निर्देश।

कुमाऊं कमिश्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में औद्यानिकी को बढ़ावा दिए जाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार ही आज चौबटिया उद्यान का निरीक्षण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चम्पावत के होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिशन एप्पल के तहत अधिक से अधिक किसानों को बागवानी से जोड़ा जाए। उन्होंने जनपद के किसानों से भी अपील की है, कि वह अधिक से अधिक मिशन एप्पल से जुड़े तथा लाभ कमाएं।

उन्होंने कहा कि चौबटिया उद्यान में पर्यटन की गतिविधियां बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे, तथा उद्यान में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न सुविधाओं का विकास करने हेतु सरकार से अनुमति हेतु पत्राचार भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री आवास में गूंजा ‘मन की बात’, धामी बोले— जन-जन को जोड़ने वाला प्रेरक संवाद।

इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जय किशन, उपनिदेशक उद्यान नरेंद्र कुमार, मुख्य उद्यान अधिकारी सतीश शर्मा, अधीक्षक उद्यान बृजेश गुप्ता समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *