रात सोते वक्त बच्चे को सांप ने डस लिया, परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय जहर उतारने (नीम हकीम) के पास ले गए, बच्चे ने दम तोड़ दिया।

ख़बर शेयर करें -

रात सोते वक्त बच्चे को सांप ने डस लिया, परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय जहर उतारने (नीम हकीम) के पास ले गए, बच्चे ने दम तोड़ दिया।

 

हल्द्वानी –   रात सोते वक्त बच्चे को सांप ने डस लिया। परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय जहर उतारने का दावा करने वाले (नीम हकीम) के पास ले गए। सितारंगज अस्पताल के बाद बच्चे को हल्द्वानी के डाॅ. सुशीला तिवारी अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  🎬 उत्तराखंड बन रहा फिल्म इंडस्ट्री का नया हब, सीएम धामी का बड़ा दावा।

पुलिस के अनुसार, सितारगंज निवासी हरेंद्र सोमवार रात परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में कमरे के फर्श पर सोया था। साथ में 13 साल का बेटा पारित कुमार भी था। सोमवार रात करीब डेढ़ बजे सांप ने पारित के पैर में डस लिया। बच्चे की चीख सुन स्वजनों ने सांप को कमरे से जाते देखा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में शराब दुकानों पर प्रशासन का शिकंजा, 12 दुकानों में मिली गड़बड़ी।

मामला समझ आते ही परिजन बच्चे को अस्पताल के बजाय पास ही सांप का जहर उतारने का दावा करने वाले नीम हकीम के पास ले गए। सुबह पारित को पेट में तेज दर्द होने लगा। ऐसे में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में सीएम धामी का सद्भाव संदेश, ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ को बताया भारत की पहचान।

हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने डाॅ. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिया।