सड़क हादसा : पैदल घर लौट रही एक महिला को ट्रक ने कुचला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया उसे मृत घोषित।

ख़बर शेयर करें -

सड़क हादसा : पैदल घर लौट रही एक महिला को ट्रक ने कुचला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया उसे मृत घोषित।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

राजस्थान- कस्बे में बुधवार दोपहर अस्पताल से उपचार करवाकर पैदल घर लौट रही एक महिला को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने अस्पताल में प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे में ड्राइविंग पर पुलिस का सख्त एक्शन।

पुलिस के अनुसार कस्बे के मोती नगर निवासी कांतिबाई (52) पत्नी ओमप्रकाश राठौर तबीयत खराब होने से बुधवार को अकेले ही मोड़क रोड पर स्थित सरकारी अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने आई थी। यहां से वह करीब साढ़े 11 बजे अकेली ही पैदल घर लौट रही थी। उसके घर से करीब 100 मीटर पहले ही पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने कांतिबाई को टक्कर मार दी। इससे वह नीचे गिर गई। ट्रक का पिछला पहिया उस पर से निकल गया। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आसपास के लोगों ने महिला को कस्बे के अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के 'नासूर' पर एसएसपी मंजुनाथ का कड़ा प्रहार, "ऑपरेशन प्रहार" में 03 मामलों में 70 लाख से ज्यादा की भारी मात्रा में स्मैक जब्त, 03 तस्करों के आपराधिक साम्राज्य का अंत, भेजा जेल।

 

थोड़ी देर में ही अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला के परिजनों व लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे देर तक अपने मांग पर अड़े रहे। बाद में ट्रक मालिक से बात कर एक लाख रुपए मुआवजा देने और बीमा क्लेम दिलवाने का आश्वासन देने पर डेढ़ बजे लोग शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। दोपहर बाद महिला का अंतिम संस्कार किया गया। थानाधिकारी बन्नालाल चौधरी ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर लिया है।