किशोरी का आपत्तिजनक फ़ोटो वायरल करने पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।

ख़बर शेयर करें -

किशोरी का आपत्तिजनक फ़ोटो वायरल करने पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। सोशल मीडिया पर एक नाबालिग किशोरी का फोटो वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस इस मामले में एक के खिलाफ मुकदमा कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि एक युवक ने व्हाट्सएप्प पर एक किशोरी का आपत्ति जनक वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि किशोरी का वीडियो चैट के दौरान उसके परिचित युवक ने स्क्रीनशॉट लिया। फिर उसे अपने अन्य दोस्तों को भी दिखाया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का हुआ शुभारंभ, सीएम धामी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया फ्लैग ऑफ।

 

 

युवक के दोस्तो द्वारा लड़की का आपत्ति जनक फोटो व्हाट्सएप्प पर वायरल कर दिया गया। जब इसकी जानकारी पुलिस को लगी तो उसने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची, नागरिकों से दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अपील।

 

 

 

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मामले में फिलहाल एक युवक के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है यदि ओर नाम भी प्रकाश में आए तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा परियोजनाओं के लिए केंद्र से विशेष सहायता की मांग, सीएम धामी ने केंद्रीय विद्युत मंत्री से की मुलाकात।

ख़बर शेयर करें -