राशन को लेकर डीलर और अधिकारी में हुआ विवाद।

राशन को लेकर डीलर और अधिकारी में हुआ विवाद।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

सन्तर शाह के राशन डीलर और रूडकी अनाज गोदाम की एक अधिकारी के बीच पूरी तरह से ठन चुकी है जहाँ एक और गोदाम की अधिकारी रूबी खातून की तरफ से सिविल लाइन कोतवाली में दो दिन पूर्व राशन डीलर के द्वारा की गई बतमीजी को लेकर तहरीर दी गई तो वही आज राशन डीलर के भाई ने कुछ लोगों के साथ इकट्ठा होकर रूडकी एफ सी आई गोदाम में हंगामा काटा और एफ सी आई गोदाम की अधिकारी के निलंबन की बात कही राशन डीलर के भाई अजय प्रताप का कहना है कि उन्होंने राशनकार्ड धारकों को बांटने वाली दाल नही दी जबकि यह दाल दफ्तर के रजिस्ट्रर में मौजूद है।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की कवायद, वनकर्मियों को सिखाए गए जरूरी कौशल।

 

 

 

राशन डीलर के भाई का यह भी आरोप है कि उल्टा एफ सी आई गोदाम की अधिकारी ने उनके साथ गाली गलौज कर तरीर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में करणी सेना पर कपिल नेगी का विस्फोटक बयान! बोले—करणी सेना को रामनगर लाने वाला मैं हूँ,  हिंदू विरोधी कार्य करने का लगाया सेना पर आरोप!

 

 

वही एफ सी आई गोदाम की अधिकारी रूबी खातून का कहना है कि राशन डीलर उनसे प्लास्टिक के कट्टो के बदले टाट के कट्टो की माँग कर रहे थे जिसके बाद राशन डीलर ने उनके साथ बतमीजी की और आज भी काफी लोग लेकर गोदाम पर आया और उन्हें धमकी दे रहा है इस सम्बंध में रूबी खातून ने कहा कि उन्होंने उच्च अधिकारियों को अवगत करा कर कोतवाली में तहरीर भी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मालधन की सड़क पर भारी वाहनों का खेल खत्म! एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव का सख्त एक्शन, 10 वाहन लौटाए, उल्लंघन पर कार्रवाई तय!