डॉ. महेंद्र पाल ने रामनगर सीट से कांग्रेस के लिए किया नामांकन।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी में भारी उठापटक के बाद आखिरकार डॉ. महेंद्र पाल ने विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। रामनगर पहूँचने के बाद काग्रेस विधानसभा सीट के उम्मीदवार महेन्द्रपाल ने कहा कि आज मैं अपना नामांकन करने जा रहा हूं और कांग्रेस रामनगर से भारी मतों से विजई हो रही है। उन्होंने कहा कि मैं कोई पैराशूट प्रत्याशी नहीं हूं, बल्कि में 1989 में जब रामनगर नैनीताल संसदीय सीट में आता था तो मैं यहां से सांसद भी रहा हूं, मैं कोई बाहर का प्रत्याशी नहीं हूं, उन्होंने कहा कि हम रूठो को मनाएंगे और सबको साथ लेकर प्रेम से रामनगर सीट पर भारी मतों से विजय होकर सरकार भी कांग्रेस की बनाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दशहरे की खुशियां मातम में बदलीं, रामनगर में कॉलेज छात्र समेत दो युवाओं की दर्दनाक मौत।

 

उन्होंने कहा कि रामनगर कुमाऊं और गढ़वाल का प्रवेश द्वार है इसीलिए रामनगर सुंदर जगह है, लोग मुझे इतना प्यार करते हैं कि 1989 में भी मुझे जिताया और आज फिर रामनगर मैं इन लोगों के प्यार की बदौलत बहुत बड़ी जीत दर्ज करने जा रहा हूं। और आखिरकार जीत हमारी ही होगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। रामनगर चेयरमैन हाजी अकरम ने कहा कि हम घर-घर जाकर महेंद्र पाल के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। मुझे भी रामनगर की जनता ने जीताकर रामनगर का चेयरमैन बनाया था और वही जनता अब महेंद्र पाल को रामनगर का विधायक बनाएगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ही बनेगी।

यह भी पढ़ें 👉  राज्याभिषेक की खुशियों से वनवास के दुख तक, ढिकुली की रामलीला में भावनाओं का सैलाब।

डॉ. महेंद्र पाल ने रामनगर सीट से कांग्रेस के लिए किया नामांकन।

डॉ. महेंद्र पाल ने रामनगर सीट से कांग्रेस के लिए किया नामांकन।

डॉ. महेंद्र पाल ने रामनगर सीट से कांग्रेस के लिए किया नामांकन।