दर्दनाक सड़क हादसा: एक पिकअप खाई में जा गिरी, चार लोगों की हुई मौत, दो घायल।

ख़बर शेयर करें -

दर्दनाक सड़क हादसा: एक पिकअप खाई में जा गिरी, चार लोगों की हुई मौत, दो घायल।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

जालौन में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्वालियर से लोहे की चादर खरीदकर लौट रहे पिकअप का अचानक टायर फट गया। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो घायल हो गए। ग्वालियर से लोहे की चादर खरीदकर लौट रहे व्यापारियों की पिकअप का टायर फट गया। इससे बेकाबू पिकअप खाई में जाकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो घायल हो गए। हादसे का शिकार लोग लोहे का बक्सा बनाने का कार्य एक ही दुकान में करते थे।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभकरण की नींद” सोता रहा पर्यटन विभाग, Vow Resort पर पर्यावरण नियम तोड़ने और गांव को जहरीला बनाने के आरोप। नाले में सीवर, रात 2 बजे तक DJ, Vow Resort पर मेहरबान पर्यटन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा।

 

 

ग्वालियर से चादर खरीदकर शुक्रवार की शाम को लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे मध्य प्रदेश के गोहद के पास अचानक उनकी पिकअप का अगला टायर फट गया। इससे बेकाबू पिकअप सड़क किनारे खाई में जाकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में पीछे बैठे निहाल, मोहम्मद अली, अबूबकर और इरशाद की मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक राजू और आगे बैठे नाजिम गंभीर रूप से घायल हो गए। चार लोगों की मौत की खबर सुनकर परिजनों में रोना-पीटना शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  झुलसे कर्मचारी की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल, रेफरल प्रक्रिया जांच के घेरे में

 

 

नगर के मोहल्ला तोपखाना निवासी नाजिम (45) की कोंच चौराहे के पास बक्सा बनाने की दुकान हैं। शुक्रवार को वह बक्से बनाने में प्रयोग होने वाली लोहे की चादर खरीदने के लिए पिकअप से ग्वालियर गए थे। उनके साथ उनका पुत्र निहाल (19), दुकान में काम करने वाले शाहगंज निवासी मोहम्मद अली (22), झांसी जिले के मोंठ निवासी अबूबकर (25), सहाव निवासी इरशाद (28) और पिकअप चालक मोहल्ला तोपखाना निवासी राजू (35) भी थे।

यह भी पढ़ें 👉  शादी के तीन महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी, रामनगर में सनसनी।

 

 

 

पुत्र को मृत देख पिता के भी आंसू नहीं थम रहे थे। उनके यहां काम सीखने के लिए झांसी के मोंठ से आए रिश्तेदार अबूबकर और मोहम्मद अली की भी घटना में मौत हो गई। सगे संबंधियों की मौत से सभी घरों में मातम छा गया। मृतकों के घर पर भी काफी संख्या में लोग शोक संवेदना के लिए पहुंचे। हालांकि पोस्टमॉर्टम के बाद समाचार लिखे जाने तक शव घरों पर नहीं पहुंचे थे।