ट्रक और डंपर की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर हादसे में दोनों चालकों की हुई मौत जबकि एक गंभीर रूप से घायल।

ट्रक और डंपर की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर हादसे में दोनों चालकों की हुई मौत जबकि एक गंभीर रूप से घायल।

 

 

रोशनी पांडेय – सह संपादक

हरदोई जिले के कछौना कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर नैरा मोड़ के पास गिट्टी भरे डंपर और सीमेंट की रेडीमेड दीवारों से लदे ट्रक में सीधी भिड़ंत हो गई। घटना में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई, जबकि ट्रक का हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को सीएचसी कछौना पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  बाइक-स्कूटी की जोरदार टक्कर, 21 वर्षीय युवक गंभीर; मौके पर पहुंचे एसपी सिटी।

 

 

वहीं, घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया। क्रेनों की मदद से सड़क पर पलटे दोनों वाहनों को हटवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर जनपद के एटवा निवासी रामवीर (45) ट्रक चलाता था।

 

सुल्तानपुर के ज्यूरा पट्टी निवासी दिनेश कुमार मिश्रा (40) के साथ ट्रक पर सीमेंट की रेडीमेड दीवारें लादकर हरदोई जाने को निकला था।इसके बाद पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। क्रेन की मदद से ट्रक और डंपर को हटवाकर नीचे दबे चालकों को निकालकर सीएचसी कछौना भेजा गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। ट्रक का चालक दिनेश गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी दोनों चालकों के परिजनों को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पालिका की मिलीभगत से सरकारी जमीन खुर्द-बुर्द करने का आरोप! रामनगर में बड़ा खेल बेनकाब, कालातीत लीज की जमीन पर निर्माण से मचा हड़कंप!।

 

हरदोई-लखनऊ मार्ग पर नैरा गांव के पास हरदोई की ओर से संडीला जा रहे गिट्टी भरे डंपर से ट्रक की सीधी भिड़ंत हो गई। मथुरा जनपद के बलदेव थाना क्षेत्र अंतर्गत घरसेउली निवासी रमजान (45) डंपर चला रहा था। घटना के बाद दोनों वाहन पलट गए और इनके चालक नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में राहगीर मौके पर पहुंच गए।