उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
रामनगर। लोगो की है लेकिन यह दरकार, आम आदमी की बने सरकार। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शिशुपाल रावत ने नगर एवम ग्रामीण अंचलों में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सत्ता में आये तो अरविंद केजरीवाल द्वारा की गई हर घोषणा को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोडवेज जैसी समस्याओं को स्थानीय विधायक नही सुलझा पाए लेकिन हम सड़क से लेकर सदन तक इसके लिए सँघर्ष कर रहे है और सत्ता प्राप्त करने के बाद रामनगर के लोगो की दिक्कतों को पूरा करेंगे।
उन्होंने कहा कि कोई लड़े या न लड़े रामनगर को नशा मुक्त बनाने के लिए हम लड़ाई लडेंगे। उन्होंने कहा कि लोगो की आम जरूरत को पूरा करने के प्रयास किये जॉएँगे। कहा कि इस बार भाजपा से उनका मुकाबला जरूर है लेकिन इस लड़ाई में जनता उनके साथ मदद करने का मन बना चुकी है। इस दौरानइस दौरान संगठन मंत्री भास्कर जोशी जी नगर अध्यक्ष नवीन नैथानी जी नगर महिला अध्यक्ष शैफाली विधानसभा अध्यक्ष मंजू नैथानी नगर सचिव सुनीता रावत , मंजू रावत, कविता मठपाल, दीपा रावत , सौरभ नेगी, रोशनी रावत ,फिजा, शीतल. अखिल रावत, निर्मल पाठक, निश्चय , संजय शर्मा, हिमांशु तिवारी मौजूद रहे।

















