रामनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हुई ठगी शुरू।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हुई ठगी शुरू।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

ब्लॉक रामनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग 65 आवास स्वीकृत हुए है । जिनके साथ ठगी होनी शुरू हो गयी है । आज दो लाभार्थियों को बैंक कर्मचारी बनकर उन्हें फोन किया और कहा कि आपके प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किश्त आ गयी है ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के शहरों का मेगा मेकओवर! कचरे से कमाई, पानी पर डिजिटल निगरानी... मुख्य सचिव का मास्टर प्लान"

 

 

आपको ये रुपये तभी मिलेंगे जब आप 3000 रुपये गूगल पे के माध्यम से हमें भेजोगे ! दो लाभर्थियों ने 3000 और 3600 रुपये गूगल पे के माध्यम से भेज दिए । जब उक्त मोबाइल नम्बर लगातार स्विच ऑफ आया तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  "स्मैक की पुड़िया... शराब की पेटियां... लेकिन पुलिस की नज़र से बच नहीं पाए नशे के सौदागर!"

 

 

मेरा सभी लाभार्थियों से अनुरोध है यदि बैंक कर्मचारी बनकर आपसे कोई पैसे की मांग करता है तो पहले ब्लॉक में संपर्क करें ।

यह भी पढ़ें 👉  शातिर की चाल हुई फेल, पुलिस ने चोरी की स्कूटी समेत दबोचा।

ख़बर शेयर करें -