मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर पिथौरागढ़ पहुंच कर प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर चल रही तैयारियों का लिया जायजा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर पिथौरागढ़ पहुंच कर प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर चल रही तैयारियों का लिया  जायजा।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

पिथौरागढ़ दिनांक 10 अक्टूबर 2023- देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 12 अक्टूबर को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर पिथौरागढ़ पहुंच कर प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया! मुख्यमंत्री ने नैनी सैनी एयरपोर्ट पर वायुयान लैंडिंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पालिका की मिलीभगत से सरकारी जमीन खुर्द-बुर्द करने का आरोप! रामनगर में बड़ा खेल बेनकाब, कालातीत लीज की जमीन पर निर्माण से मचा हड़कंप!।

 

 

 

इसके बाद मुख्यमंत्री  धामी ने जनसभा स्थल पिथौरागढ़ स्थित एसएस वल्दिया स्पोटर्स स्टेडियम में मंच व्यवस्था, सीटिंग अरेंजमेंट,साउंड व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, टेण्ट, पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया! उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं त्रुटि रहित करने सहित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में गुंडा एक्ट का बड़ा एक्शन, 5 लोग जिला बदर; इस साल अब तक 103 अराजक तत्वों पर कार्रवाई।

 

 

 

इस अवसर पर प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, जिलाधिकारी रीना जोशी, मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चौपाल, गणमान्य व्यक्ति गिरीश जोशी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के विकास की आवाज बने तारा घिल्डियाल, एनडी तिवारी की स्मृति में जनहित के मुद्दों पर किया मंथन।

 

 

जिला सूचना अधिकारी पिथौरागढ़