“जिलाधिकारी का आलोचना: आपदा से हुई क्षति के बाद शिक्षा संवर्धन के लिए आंगणन तैयार करने के आदेश।”

“जिलाधिकारी का आलोचना: आपदा से हुई क्षति के बाद शिक्षा संवर्धन के लिए आंगणन तैयार करने के आदेश”।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

जिलाधिकारी विनीत तोमर ने आज सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, उप शिक्षा अधिकारियों एवं उपजिलाधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि जनपद के सभी स्कूलों में आपदा से हुई क्षति के सुधारीकरण के लिए आंगणन बनाकर 10 दिन के भीतर प्रस्तुत करें।

यह भी पढ़ें 👉  पति अंकुर छाबड़ा और गुरमीत कौर उर्फ गीता कौर पर मारपीट व धमकी देने का आरोप, तीन बच्चों को वापस पाने के लिए कोतवाली पहुंची तमन्ना।

 

 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इस कार्य हेतु जनपद का कोई भी स्कूल न छूटे तथा स्थानीय विधायकों से भी इस संबंध में वार्ता की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूलों के टॉयलेट, वाउंड्रीवाल, छत मरम्मत जैसे कार्यों के लिए आगणन बनाए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी गीता धामी संग मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मनाया करवाचौथ का पर्व।

 

 

इस दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरसी पंत को भी कहा कि जनपद के सीएचसी तथा पीएचसी में आपदा से हुई क्षति के सुधारीकरण के लिए भी प्रस्ताव 10 दिन के भीतर प्रस्तुत किए जाए जिससे सभी सीएचसी, पीएचसी एवं स्कूलों की मरम्मत कार्यों हेतु धनराशि अवमुक्त की जा सके ।

यह भी पढ़ें 👉  शिवलालपुर वार्ड नंबर 18 में ट्यूबवेल निर्माण का शिलान्यास, लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद।

 

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, मुख्य शिक्षा अधिकारी अंबा दत्त बालोदी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।