आइसा द्वारा छात्र संघ चुनाव के लिए रणनीति पर की गई चर्चा।

आइसा द्वारा छात्र संघ चुनाव के लिए रणनीति पर की गई चर्चा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर – ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की रामनगर कमेटी की बैठक देवभूमि व्यापार मंडल सभागार में आयोजित की गई। आइसा द्वारा छात्र संघ चुनाव के लिए रणनीति पर चर्चा की गई।

 

 

चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से तय किया गया कि, आइसा चूंकि कालेजों के भीतर शैक्षणिक माहौल की लड़ाई को छात्र संघों के माध्यम से तेज करना चाहता है इसलिए चुनावों में उन्हीं को समर्थन करेगा जो बांटने वाली विभाजनकारी ताकतों को परास्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आइसा कार्यकर्ता कैंपस लोकतंत्र, छात्र छात्राओं के अधिकारों को बुलंद करने के लिए वोट करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ :- IFS अधिकारी साकेत बडोला का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का फैसला, भावुक संदेश में बयां किया अपना सफर।

 

 

 

छात्र संघ अध्यक्ष पद एनएसयूआई के प्रत्याशी ललित कड़ाकोटी ने आइसा की नगर कमेटी की बैठक में आकर समर्थन देने की अपील की। इस पर आइसा नगर कमेटी ने विचार विमर्श किया और आइसा की राष्ट्रीय नीति के तहत छात्र हित में काम करने, दूरस्त क्षेत्रों से आने वाले छात्र छात्राओं को बस किराए में छूट दिए जाने, छात्रा कॉमन हॉल बनाने, नवीनतम पुस्तकें छात्र छात्राओं को उपलब्ध कराने समेत अन्य मुद्दों पर छात्र हित में काम के वादे पर उनको सशर्त समर्थन देने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  लेखिका श्रेया सिंह की कलम से निकली इंसानियत की पुकार, ‘Whispers of My Soul’ में जिंदगी के अनछुए पहलू।

 

 

 

राष्ट्रीय स्तर पर भी आइसा अन्य ऐसे छात्र संगठनों के साथ मिल कर आंदोलन और चुनाव मैदान में उतर रहा है जो संगठन छात्र छात्राओं के बीच धार्मिक और जातीय विभाजन पैदा करने के खिलाफ हैं। अन्य पदों पर भी आइसा ऐसे प्रत्याशियों को समर्थन करेगा जो छात्र हितों के लिए प्रतिबद्ध हों।

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

 

 

मीटिंग में आइसा नगर अध्यक्ष सुमित, नगर सचिव हेमा जोशी, रेखा आर्य,शबनम, नेहा आर्य, हिमानी, अमन, प्राची आदि शामिल रहे।

सुमित
नगर अध्यक्ष
आइसा रामनगर