एएसआई पति की, पत्नी ने गोली मारकर कर दी हत्या।

ख़बर शेयर करें -

एएसआई पति की, पत्नी ने गोली मारकर कर दी हत्या।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

मानेसर। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी में तैनात एएसआई राजबीर की बुधवार देर रात पत्नी ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में मृतक के भाई सतबीर ने सेक्टर-10 थाने में राजबीर की पत्नी सरिता और उसके बेटे यश के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पूरा मामला प्रॉपर्टी विवाद से संबंधित बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पत्नी सरिता के हाथ में गोली लगने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  खौफनाक नजारा: पहाड़ी झरने ने हाईवे को किया जलमग्न, वाहन चालकों में दहशत।

 

 

पुलिस के अनुसार, मूलरूप से शिकोहपुर गांव निवासी 50 वर्षीय राजबीर हरियाणा पुलिस में एएसआई था। उसकी तैनाती रेवाड़ी जीआरपी में थी। गुरुग्राम के सेक्टर-10 में वह पत्नी सरिता और बेटे यश के साथ रहता था। पुलिस को दी शिकायत में सतबीर ने बताया कि उसका भाई राजबीर पहले कई बार उससे आशंका जता चुका था कि उसकी पत्नी सरिता व बेटा यश यादव प्रॉपर्टी के लिए उसकी जान ले सकते हैं, इसलिए उसे 31 अक्तूबर को रेवाड़ी से उसके ससुर व साले ने फोन करके बुलाया था।

 

पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि बुधवार शाम करवाचौथ पर राजबीर का पत्नी सरिता व बेटे यश से झगड़ा हुआ था। बेटे यश का अपनी पत्नी निशा से काफी समय से विवाद चल रहा है, इसलिए वह मायके में ही रह रही है। सरिता और यश नहीं चाहते थे कि निशा उनके साथ रहे, जबकि राजबीर चाहता था कि यश और निशा में विवाद खत्म हो और वह उनके साथ रहे। निशा दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभकरण की नींद” सोता रहा पर्यटन विभाग, Vow Resort पर पर्यावरण नियम तोड़ने और गांव को जहरीला बनाने के आरोप। नाले में सीवर, रात 2 बजे तक DJ, Vow Resort पर मेहरबान पर्यटन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा।

 

 

इस मुद्दे के साथ ही प्रॉपर्टी विवाद की जानकारी भी पुलिस को लगी है। राजबीर के नाम पर करीब तीन एकड़ जमीन थी। इसी को लेकर पत्नी और बेटे से उनका विवाद था। संपत्ति के लालच को लेकर सरिता व यश उनके खिलाफ थे। इन्हीं कारणों से वह राजबीर को रास्ते से हटाना चाहते थे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार

 

अब तक की जांच में पता चला है कि हत्या में अवैध हथियार का प्रयोग किया गया है। राजबीर की घायल पत्नी व नामजद आरोपी सरिता का उपचार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही कई सवालों से पर्दा उठेगा। डीसीपी वेस्ट भूपेन्द्र कुमार ने बताया कि सीन ऑफ क्राइम की रिपोर्ट के साथ ही अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।