नैनीताल पुलिस का त्यौहारी सीजन में दुर्घटनाओं के खिलाफ महत्वपूर्ण कदम: 358 चालकों पर कार्रवाई की जारी”

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल पुलिस का त्यौहारी सीजन में दुर्घटनाओं के खिलाफ महत्वपूर्ण कदम: 358 चालकों पर कार्रवाई की जारी”।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

*स्वयं के साथ-साथ दूसरों के जीवन को भी खतरे में डालने वाले 358 चालकों के विरूद्व हुई कार्यवाही*
*ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग, नशे में एवं मोबाईल पर बात करते वाहन चलाने वालों पर कसा शिकंजा 15 वाहन सीज, 30 चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही*

यह भी पढ़ें 👉  ‘द लॉस्ट वर्ल्ड’ के मंचन से गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

 

 

 प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा *आगामी त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य* से जनपद में चैकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन की सख्त हिदायत—भराड़ीसैंण सत्र, डिजिटल गवर्नेंस और विकास कार्यों में लाएं तेजी

 

 

*उक्त क्रम में डॉ0 जगदीश चन्द्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल के पर्यवेक्षण* में समस्त थाना/चौकी/यातायात एवं सीपीयू प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत बेपरवाह चालकों के विरूद्व लगातार कार्यवाही की जा रही है।

 

 

इसी क्रम में *जनपद स्तर पर वाहन चैकिंग के दौरान कुल 358 लापरवाह वाहन चालकों* के विरूद्व मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए *तेज गति से वाहन चलाने वाले- 12 चालकों, नशे में वाहन चलाने वाले- 07, मोबाईल से बात करते हुए वाहन चलाने वाले- 15 चालकों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 30 वाहन चालकों के डीएल निरस्तीकरण* हेतु कार्यवाही की गयी, जिन्हे के 1,56,500 रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।
*अभियान लगातार जारी*

यह भी पढ़ें 👉  होली-रमजान पर अलर्ट, हुड़दंग व जबरन रंग पर कड़ी नजर; ड्यूटी में अनावश्यक मोबाइल पर लगाम — “काम नहीं तो दाम नहीं” सराहनीय कार्य व खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 39 पुलिसकर्मी और मेधावी बच्चे सम्मानित।