रामनगर में बाघ का आतंक जारी, टाइगर ने हमला कर एक महिला की ली जान, दो बाइक सवारों पर भी किया हमला, कई लोग हुए घायल। देखिये वीडियो।

रामनगर में बाघ का आतंक जारी, टाइगर ने हमला कर एक महिला की ली जान, दो बाइक सवारों पर भी किया हमला, कई लोग हुए घायल।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक 

 

रामनगर वनप्रभाग तराई पश्चिमी के आमपोखरा रेंज के हाथीडंगर गांव में बाग का आतंक जारी है। यहां पर एक बाघ ने कई लोगों को घायल करते हुए एक महिला की जान ले ली है। घायल लोगों का उपचार रामनगर के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है जबकि बाघ की मौजूदगी अभी भी गांव में देखी जा रही है। कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे तराई पश्चिमी वन विभाग डिवीजन के हाथी डगर गांव में एक बाघ ने कई लोगों को घायल करते हुए एक महिला की जान ले ली है।

 

रामनगर में बाघ का आतंक जारी, टाइगर ने हमला कर एक महिला की ली जान, दो बाइक सवारों पर भी किया हमला, कई लोग हुए घायल। देखिये वीडियो।

 

बता दे कि मानव वन्यजीव संघर्ष की एक ओर घटना में एक महिला ने अपनी जान गवां दी जबकि तीन युवक घायल हो गए। ताजा घटना तराई पश्चिम वन प्रभाग आमपोखरा रेंज के हाथीडगर क्षेत्र की है। जहां खेत में बकरी चरा रही एक महिला पर घात लगाए बाघ ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार डाला। जबकि दो बाइक सवारों पर तीन हमला कर तीन युवकों को घायल कर दिया।घायलों को उपचार के लिए रामनगर सरकारी अस्पताल लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अब बहाने नहीं चलेंगे! गड्ढामुक्त सड़कों के लिए DM ने अधिकारियों को चेताया।

रामनगर में बाघ का आतंक जारी, टाइगर ने हमला कर एक महिला की ली जान, दो बाइक सवारों पर भी किया हमला, कई लोग हुए घायल। देखिये वीडियो।

 

 

बताया जा रहा है कि हाथीडगर निवासी 28 वर्षीय पूजा पत्नी नवीन चंद्र खेत में बकरी चरा रही थी। तराई पश्चिमी वन प्रभाग की आमपोखरा रेंज के हाथीडगर जंगल गई थी।झाड़ियों में घात लगाए बैठे बाघ ने महिला पर पीछे से हमला कर दिया।जबकि घटना स्थल के समीप काफी लोग बताए जा रहे थे फिर भी बेबाकी से बाघ ने महिला पर जान लेवा हमला कर दिया।महिला के सिर पर बाघ का हमला इतना खतरनाक था कि महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि शोर होने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्हें देखकर बाघ महिला को छोड़कर जंगल भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पालिका की मिलीभगत से सरकारी जमीन खुर्द-बुर्द करने का आरोप! रामनगर में बड़ा खेल बेनकाब, कालातीत लीज की जमीन पर निर्माण से मचा हड़कंप!।

 

 

 

इस घटना को अंजाम देने के बाद बाघ ने घटना स्थल से गुजर रहे दो बाईकों पर सवार हो कर तीन युवकों पर हमला कर दिया इस हमले युवक घायल हो गए।जिन्हे वनकर्मी और ग्रामीणों की मदद से अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

रामनगर में बाघ का आतंक जारी, टाइगर ने हमला कर एक महिला की ली जान, दो बाइक सवारों पर भी किया हमला, कई लोग हुए घायल। देखिये वीडियो।

 

 

वन विभाग के एसडीओ प्रदीप कुमार धौलाखंडी ने बताया कि महिला पर हमले के बाद बाघ ने मालधन से बाइक से नई बस्ती पूछडी जा रहे कमलेश पाठक व मयंक पांडे निवासी नई बस्ती पूछडी पर भी हमला बोला किया। जिससे दोनों बाइक पर सवार भी घायल हो गए। लोगों के शोर शराबा किए जाने के बाद भी बाघ मौके पर डटा रहा। इसी बीच हाथीडगर से पीरूमदारा जा रहे एक और बाइक सवार पूर्व सैनिक हरीश चंद्र निवासी हाथीडगर पर भी हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की कवायद, वनकर्मियों को सिखाए गए जरूरी कौशल।

 

रामनगर में बाघ का आतंक जारी, टाइगर ने हमला कर एक महिला की ली जान, दो बाइक सवारों पर भी किया हमला, कई लोग हुए घायल। देखिये वीडियो।

 

वही आमपोखरा वन क्षेत्राधिकारी पूरन सिंह खनायत ने बताया कि सभी जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। जबकि हमलावर बाघ को हवाई फायरिंग और शोर शराबा करके जंगल की ओर भगा दिया गया है। घटना स्थल पर अलर्ट जारी करते हुए मौके पर वनकर्मियों की टीम तैनात कर दी गई है।

 

 

 

फिलहाल बाघ की मौजूदगी गांव के आसपास देखी जा रही है. जिसे पकड़ने के लिए वन विभाग की कई टीमें इस वक्त जंगल और खेतों में घूम रही हैं. वहीं लोग अभी भी दहशत में है और अपने खेत के आस पास खड़े होकर होकर बाघ को पकड़ने का इंतजार कर रहे है।