“भीमताल में घटित गोली मारकर रंजिश: युवक गिरफ्तार, पड़ोसी गंभीर चोट में; पुलिस ने शीघ्र कदम उठाया

“भीमताल में घटित गोली मारकर रंजिश: युवक गिरफ्तार, पड़ोसी गंभीर चोट में; पुलिस ने शीघ्र कदम उठाया।

 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

 

भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत अलचौना चांफी में रंजिश में शुक्रवार शाम युवक ने पड़ोसी को गोली मार दी। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से युवक को भीमताल सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे हल्द्वानी भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ADG की सख्त फटकार के बाद एक्शन मोड में नैनीताल पुलिस—साइबर क्राइम हॉटस्पॉट पर बड़ा प्रहार* *जनपद में एक ही रात में 43 मुकदमे दर्ज, अब तक 49 अभियोग पंजीकृत, ADG डॉ. वी. मुरुगेशन की नाराजगी के बाद IG कुमाऊँ के निर्देशों पर तेज हुई कार्यवाही।

पुलिस ने आरोपी इंदर सिंह परिहार निवासी अलचौना को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने भीमताल पुलिस को चांफी में गोली लगने से युवक के घायल होने की सूचना दी। एसआई भुवन जोशी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। मौके से पुलिस ने लाइसेंसी दो नाली बंदूक जब्त कर आरोपी इंदर सिंह के खिलाफ आईपीसी और आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा, संस्कार और सम्मान का संगम बना इलाही बख्श स्कूल का समारोह।

 

 

घायल किशन सिंह निवासी अलचौना चांफी का हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां किशन की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। भीमताल पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तारी कर लिया है।