“मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर हुई रोड एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मौत, बाइक और स्कॉर्पियो कार की टक्कर”

“मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर हुई रोड एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मौत, बाइक और स्कॉर्पियो कार की टक्कर”

 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

कलक्ट्रेट के बाहर मुरादाबाद आगरा हाईवे पर स्कॉर्पियो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सादात बड़ी निवासी बाइक सवार  की मौत हो गई है। थाना बहजोई क्षेत्र के गांव सादात बड़ी निवासी अभिषेक, विजय और उसके भाई अजय के साथ बाइक से बहजोई आए थे।

 

यह भी पढ़ें 👉  मालधन की सड़क पर भारी वाहनों का खेल खत्म! एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव का सख्त एक्शन, 10 वाहन लौटाए, उल्लंघन पर कार्रवाई तय!

 

मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर कलक्ट्रेट के सामने गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। घायल अजय और विजय को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर अस्पताल की बदहाली पर जनआक्रोश, संयुक्त संघर्ष समिति ने फूंका आंदोलन का बिगुल।

 

आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।