एक छात्रा का शव घर में ही पंखे के सहारे लटकता मिला।

एक छात्रा का शव घर में ही पंखे के सहारे लटकता मिला।

 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के रामपुर हज्जामपट्टी गांव में शनिवार की शाम एक छात्रा का शव घर में ही पंखे के सहारे लटकता मिला। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया। रामपुर हज्जामपट्टी गांव निवासिनी दिशा गुप्ता 18 जैगहा बाजार स्थित एक कोचिंग सेंटर पर पढ़ाई करने के साथ ही कंप्यूटर सीखती थी। शनिवार की शाम दिशा गुप्ता कोचिंग करने के बाद अपने घर आई। उस वक्त घर पर कोई नहीं था। कुछ देर उसका छोटा भाई घर पहुंचा तो दिशा को छत के पंखा से लटकता देखा।

यह भी पढ़ें 👉  नशे की हालत में बुलेट सवार का हादसा, पैराफिट तोड़कर खाई में गिरा; पुलिस ने बचाया।

 

 

 

वह भाग कर मां के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दिया। मां भी चीखती हुई घर पहुंचे तो बेटी को फंदे पर लटकता देख अवाक रह गई। कुछ ही देर में आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इस दौरान परिजनों ने ही शव को फंदे से नीचे उतारा। परिजन व अन्य लोग मृत छात्रा के अंतिम संस्कार की कवायद में जुट गए।

यह भी पढ़ें 👉  चलती विवेचना पर भ्रामक दुष्प्रचार पड़ा भारी, नैनीताल पुलिस ने जारी किया कड़ा नोटिस, तथ्यहीन और भ्रामक पोस्ट पर नैनीताल पुलिस की सख्ती, देहरादून के X हैंडल से मांगा जवाब।

 

 

इस बीच किसी ने सूचना पुलिस को दे दिया। सूचना पर बिलरियागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच की कवायद में जुट गई। इसके बाद पंचनामा कर शव अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया गया। मृतका के एक भाई व एक बहन बताए गए है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

kj
tara