बाघ के हमले में घायल हाथी बच्चे की दुखद मौत: कालागढ़ टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण क्षेत्र में चिंता और शोक”

बाघ के हमले में घायल हाथी बच्चे की दुखद मौत: कालागढ़ टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण क्षेत्र में चिंता और शोक”

 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

 

कार्बेट टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत कालागढ टाइगर रिजर्व की अदनाला रेंज में विगत 31 अक्टूबर 2023 को बाघ द्वारा घायल किया गया नर हाथी का बच्चा उपचार हेतु कालागढ़ रेंज के हाथीशाला में लाया गया था। हाथी के बच्चे की आयु 02 माह थी तथा उसका उपचार डॉ० दुष्यन्त शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी की देख-रेख में किया जा रहा था। हाथी के बच्चे के आगे के पैर व कंधे के जोड़ पर गम्भीर चोट थी जिसका इलाज किया जा रहा था। 26.11.2023 की रात्रि में अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण आज प्रातः लगभग 04.00 बजे हाथी के बच्चे की मृत्यु हो गयी।

यह भी पढ़ें 👉  बाइक-स्कूटी की जोरदार टक्कर, 21 वर्षीय युवक गंभीर; मौके पर पहुंचे एसपी सिटी।

 

 

विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में निर्धारित नियमानुसार हाथी के बच्चे का शव विच्छेदन करवाया गया। विसरा व आंतरिक अंगो के सैम्पल को परीक्षण हेतु आई०वी०आर०आई० इज्जतनगर, बरेली भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में करणी सेना पर कपिल नेगी का विस्फोटक बयान! बोले—करणी सेना को रामनगर लाने वाला मैं हूँ,  हिंदू विरोधी कार्य करने का लगाया सेना पर आरोप!

 

 

इस दौरान मौके पर दिगन्ध नायक, उप निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व, डा० दुष्यन्त शर्मा, वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी, डा० शालिनी जोशी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, नन्द किशोर रूवाली, वन क्षेत्राधिकारी तथा स्थानीय एन०जी०ओ० के सदस्य विरेन्द्र अग्रवाल, वाइल्ड लाईफ वेलफेयर फाउण्डेशन व  नन्दन सिंह अधिकारी, उप वन क्षेत्राधिकारी तथा उपस्थित रहे