काशीपुर पुलिस ने किया दो सगी बहनों का हत्याकांड का खुलासा, पिता ही निकला हत्यारा।

काशीपुर पुलिस ने किया दो सगी बहनों का हत्याकांड का खुलासा, पिता ही निकला हत्यारा।

 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

 

काशीपुर। बीती 25 नवंबर को काशीपुर में दो सगी बहनों के हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है जिसमे दोनो बहनों की मौत के पीछे बाप का चेहरा सामने आया है। जिस को गिरफ्तार किए जाने के बाद काशीपुर कोतवाली परिसर में जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने मीडिया के सामने खुलासा करते हुए बताया कि तंत्र मंत्र के नाम पर सगे बाप ने ही अपनी दोनो बेटियों को ठिकाने लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  दशहरे की खुशियां मातम में बदलीं, रामनगर में कॉलेज छात्र समेत दो युवाओं की दर्दनाक मौत।

 

 

आपको बताते चलें कि जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित खालिक कॉलोनी में बीती 25 नवंबर को दो सगी बहनों के शव मिलने से हड़कंप मच गया था जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में कर आसपास जानकारी जुटाने के बाद मृतक बहनों के पिता अली हसन को हिरासत में लिया था जिन से दो दिन गहन पूछताछ के बाद जो कहानी पुलिस के सामने आई उसे आज मीडिया के सामने रखते हुए एसएसपी उधम सिंह नगर ने बताया कि अली हसन जिसकी 19 साला फरीन और 11 साल की यासमीन कुछ समय से अजीब हरकतें करती थी जिस पर अली हसन जो की तंत्र मंत्र में ज्यादा विश्वास रखता था।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिगों को गाड़ी देना पड़ सकता है भारी! SSP नैनीताल की अभिभावकों से भावुक अपील, बोले— हादसों के दृश्य रातों की नींद उड़ा देते हैं।

 

 

 

और अक्सर घर और घर के बाहर भी इसी प्रकार की क्रियाओं में लीन रहता था ने अपनी दोनों बेटियों पर किसी चुड़ैल अथवा हवाई असर को मानते हुए उन पर तंत्र-मंत्र की क्रिया करने लगा इसके बाद भी दोनो में जब सुधार नजर नहीं आया तो अली हसन ने दोनों बेटियों को यातनाएं देना शुरू कर उनका खानपान बंद कर दिया जिसके चलते उसकी दोनों बेटियां अपनी जान से हाथ दो बैठी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वन पंचायतों के जरिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, ग्रीन इंडिया मिशन में सी-बकथोर्न पौधरोपण को प्राथमिकता।

 

 

 

फिलहाल काशीपुर कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में बांस फोड़ान चौकी प्रभारी सुनील सूतेडी और उनकी पुलिस टीम ने इस उलझी गुत्थी को सुलझाते हुए हत्याकांड से पर्दा उठा दिया है जिसपर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस की पीठ थपथपाई है।