ट्रांसिट कैंप क्षेत्र में हुई चोरी का उधम सिंह नगर पुलिस ने किया खुलासा, 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

ट्रांसिट कैंप क्षेत्र में हुई चोरी का उधम सिंह नगर पुलिस ने किया खुलासा, 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पदाक

 

दिनांक 29.11.2023 को आरिन्दा श्वेता आर्या पुत्री स्व0 मोहनराम निवासी चन्द्रा इनक्लेव फुलसूंगा थाना ट्रांसिट कैम्प जिला ऊधम सिंह नगर ने उपस्थित थाना आकर एक किता तहरीर बाबत दिनांक 26 .11.2023 को अज्ञात चोर द्वारा श्याम टॉकीज रोड स्थित रविंद्र नगर में ब्यूटी पार्लर की दुकान का शटर का ताला तोडकर दुकान से 40000/- हजार रुपये , कान का एक जोडी टाप्स , एक सोने की अंगुठी , एक मोबाइल फोन रीयलमी को चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे थाना ट्राजिट कैम्प में मु0 FIR N0 – 357/23 U/S 457/380 IPC का अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी-देवनानी मुलाकात: जनकल्याण, सुशासन और राज्यों के विकास पर मंथन

 

 

 

उपरोक्त चोरी की घटना के अनावरण व अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद ऊधम सिह नगर के पर्यवेक्षण व पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर जनपद ऊधम सिंह नगर व क्षेत्राधिकारी नगर रुद्रपुर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक बिजेंदर साह थाना ट्रांसिट कैम्प के नेतृत्व दिनांक 30.11.2023 को पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर धोबी घाट में।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ईलाइजर–गरगड़ी–कालाआगर मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य का शिलान्यास किया।

 

 

 

कल्याणी नदी के पास से अभियुक्त संदीप कश्यप पुत्र लालता प्रसाद निवासी वार्ड न0 8 शिवनगर थाना ट्राजिट कैम्प जिला ऊधम सिह नगर के कब्जे से 28000/-हजार रूपये, रियलमी टच स्क्रीन मोबाइल फोन, वादिनी का आधार कार्ड, सोने की अंगूठी, व सोने के टॉप्स के साथ गिरफ्तार किया।