Corbett Tiger Reserve के द्वारा Living with Tiger theme के तहत आयोजित एक बैठक का हुआ आयोजन।

Corbett Tiger Reserve के द्वारा Living with Tiger theme के तहत आयोजित एक बैठक का हुआ आयोजन।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

 

मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम एवं स्थानीय ई०डी०सी० ग्रामों के ग्रामीणों के मध्य सामंजस्य एवं संवाद स्थापित करने के उददेश्य से स्थानीय ई०डी०सी० ग्राम-चोरपानी, गौजानी, कानियों, किशनपुर पाण्डे, हिम्मतपुर डोटियाल पूर्वी एवं पश्चिमी के अध्यक्षों / ग्राम प्रधानों, ग्रामीणों तथा बिजरानी रेंज स्टाफ के मध्य एक बैठक आहूत की गयी। बैठक में स्थानीय ग्रामवासियों को वन एवं वन्यजीव संरक्षण तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष के न्यूनीकरण हेतु जागरूक किया गया। उन्हें पारिस्थितिकी तंत्र में बाघ एवं उसकी भूमिका के महत्व से अवगत कराया गया। स्थानीय निवासियों को मानव वन्यजीव संघर्ष के निदान हेतु अपने व्यवहार में आवश्यक परिवर्तन किये जाने हेतु जानकारी भी उपलब्ध कराई गई तथा Living with Tiger theme के तहत बिजरानी रेंज द्वारा निम्न अपील की गई:-

यह भी पढ़ें 👉  किसानों के लिए जरूरी खबर: फार्मर आईडी से मिलेगी सरकारी योजनाओं की सुविधा, डीएम ने की अपील।

 

 

1. निकटवर्ती वन क्षेत्रों में चारापत्ती, लकड़ी आदि को जाने वाली महिलायें समूह बनाकर वन क्षेत्र में जाये तथा सूर्योदय से पूर्व देर शाम वन क्षेत्रों में जाने से बचे। 2. स्थानीय ग्रामीण अपने घरों के आस-पास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दे तथा इधर-उधर खुले में कूड़ा-कचरा

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

 

 

आदि न फेंके।

3. स्थानीय ग्रामीण अपने घरों के आस-पास प्रकाश की समुचित व्यवस्था बनाये रखे। इस हेतु विभाग द्वारा सोलर लाईट आदि की व्यवस्था कार्य किया जा रहा है।

 

 

 

4. स्थानीय ग्रामीण वन क्षेत्र में खुले में शौच करने हेतु वन क्षेत्र में न जाय।

5. किसी भी आपात स्थिति में अथवा आबादी के पास कोई वन्यजीव दिखाई देने पर तत्काल स्थानीय स्टाफ को सूचित करें।

6. स्थानीय ग्रामीण अपने मवेशियों को रात्रि में खुले में न छोड़े।

7. वॉक पर जाने वाले व्यक्तियों से विशेष आग्रह किया गया कि वे सूर्योदय से पूर्व एवं सूर्यास्त के पश्चात मॉर्निंग एवं इवनिंग वॉक पर न जाय तथा बच्चों को भी वन क्षेत्र की ओर जाने से रोकें।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों के लिए जरूरी खबर: फार्मर आईडी से मिलेगी सरकारी योजनाओं की सुविधा, डीएम ने की अपील।

 

 

स्थानीय ग्रामवासियों द्वारा भी वन विभाग को पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान बैठक / गोष्ठी में श्री भानुप्रकाश हबोला, वन क्षेत्राधिकारी, बिजरानी, श्री गोविन्द बल्लभ जोशी, उपराजिक / सचिव, ई०डी०सी०, श्री सरत सिंह बिष्ट, वन दरोगा, श्री प्रमोद कुमार सत्यवली, वन आरक्षी तथा स्थानीय ई०डी०सी० ग्रामों यथा-चोरपानी, गौजानी, कानियों, किशनपुर पाण्डे, हिम्मतपुर डोटियाल पूर्वी एवं पश्चिमी के अध्यक्ष / प्रधान आदि उपस्थित रहे।

मीडिया सैल, कार्बेट टाइगर रिजर्व ।