मोटे अनाजों को अपने आहार में करें शामिल :प्रो.पाण्डे।

मोटे अनाजों को अपने आहार में करें शामिल :प्रो.पाण्डे।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में मोटे अनाजों को अपने आहार में शामिल करने की बात प्राचार्य प्रोफेसर एम.सी.पाण्डे ने कही। बता दें कि 79यूके बटालियन एनसीसी की इकाई द्वारा महाविद्यालय में इन्टरनेशनल ईयर ऑफ द मिलेट्स 2023 पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो.पाण्डे ने एनसीसी कैडेटों को मोटे अनाजों के महत्व, स्वास्थ्य के लिए उपयोगिता एवं उनके लाभों को साझा किया। उन्होंने ज्वार, बाजरा,मंडुआ,झुंगरा आदि को दैनिक आहार में शामिल करने की बात कही।

 

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

 

 

शारीरिक श्रम की दृष्टि से भी एनसीसी कैडेटों को पोषण के लिए मोटे अनाजों को महत्वपूर्ण एवं लाभकारी बताया।एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ डी.एन.जोशी ने उत्तम स्वास्थ्य की दृष्टि से मोटे अनाजों को अपनाने तथा फास्ट फूड को त्यागने की संकल्पना पर जोर दिया। उन्होंने भारत सरकार द्वारा स्थानीय उत्पादों सहित मोटे अनाजों को अपनाने को वोकल फाॅर लोकल की विचारधारा पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस की एंट्री और चोर का गेम ओवर! HF Deluxe समेत आरोपी गिरफ्तार।

 

 

 

एनसीसी कैडेटों ने ‘मोटे अनाज खाएं’, ‘रोगों से मुक्ति पाए’ आदि नारे लगाकर मोटे अनाजों को अपनाने के लिए जनमानस को जागरूक किया।इस अवसर पर सीनियर अन्डर ऑफिसर सूरज सिंह बिष्ट व अन्डर ऑफिसर सक्षम चौहान ने अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में कार्तिक बिष्ट, श्रेया रावत, मनोज कुमार, खुशी कोरंगा आदि समस्त कैडेट मौजूद रहे।*