“नैनीताल पुलिस की मेहनत: 266 फरियादियों के चेहरे पर मुस्कान, 44 लाख 91 हजार कीमत के मोबाइल को सुपुर्द किया

ख़बर शेयर करें -

“नैनीताल पुलिस की मेहनत: 266 फरियादियों के चेहरे पर मुस्कान, 44 लाख 91 हजार कीमत के मोबाइल को सुपुर्द किया।

 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

 

नैनीताल पुलिस ने 266 फरियादियों के चेहरे की मुस्कान लौटाकर दी नव वर्ष की सौगात खोए हुए मोबाईल खोजकर किए सुपुर्द और पूरी की उनकी आस 44 लाख 91 हजार कीमत के खोये मोबाइल किए तलाश

 

 

प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने आम जनता के मोबाइल फोन गुम होने की लिखित शिकायतों को गम्भीरता से लेने के निर्देश दिये गए थे।

 

यह भी पढ़ें 👉  15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची, नागरिकों से दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अपील।

 

 

आदेशानुसार डॉ0 जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक अपराध व हरबंस सिंह पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी श्रीनितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी ऑप्स हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में  हेम चंद्र पंत निरीक्षक प्रभारी साईबर/मोबाईल एप के नेतृत्व में माह अक्टूबर 2023 से अब तक IMEI नम्बरों को एसओजी प्रभारी अनीस अहमद के माध्यम से सर्विलांस में लगाये

 

 

 

जाने के उपरान्त विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, मध्यप्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमांचल प्रदेश व उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से कुल 266 विभिन्न कम्पनियों के मोबाइल फोन, मोबाइल एप्प टीम द्वारा बरामद किये गये। जिनकी अनुमानित कीमत 44,91,500 रुपये है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ में स्वास्थ्य सेवाओं पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश।

 

 

 

मोबाईल मिलने की उम्मीद खो बैठे मोबाइल स्वामियों को उनके मोबाईल सुपुर्द कर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी गयी। अपने-अपने खोये मोबाईल पाकर मोबाईल स्वामियों द्वारा नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

 

 

माह अक्टूबर 2023 से अब तक-
बरामदगी- 266 मोबाईल
अनुमानित कीमत- 44,91,500 रूपये

वर्ष 2023 में अब तक कुल बरामद- 896 मोबाइल फोन
अनुमानित कीमत- 1,58,64,500 रूपये

पुलिस टीम-
1- का0 किशन सिंह कुॅवर
2- का0 दिनेश नगरकोटी
4- म0का0 पूजा चौधरी

बरामद मोबाईलों का विवरण
1- सैमसंग- 46- 7,94,000₹
2- वीवो- 49- 10,00000₹
3- रेडमी,एमआई- 50- 7,61,000₹
4- ओप्पो- 36- 5,30,000₹
5- वन प्लस- 09- 2,10,000₹
6- रियलमी- 34- 5,65,000₹
7- आई फोन- 03- 1,53,000₹
8- पोको- 08- 1,16,500₹
9- टैब / रियलमी- 01- 20,000₹
10- नारजो- 06- 72,000₹
11- जियो- 01- 6,000₹
12- आईटेल- 02- 24,000₹
13- टेक्नो- 08- 1,12,000₹
14- इन्फिनिक्स- 03- 40,000₹
15- नोकिया- 03- 25,000₹
16- माइकोमैक्स- 01- 1,000₹
17- लावा- 01- 6,000₹
18- अन्य- 05- 56,000₹

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर पर छात्रों पर कथित लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों पर आघात, शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग: तारा घिल्डियाल।

 

 

 

कुल मोबाईल- 266
कीमत- 44,91,500 रुपये

एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹2,500/ नगद पुरस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।


ख़बर शेयर करें -