पूर्व विधायक राजेश शुक्ला: गन्ना क्षेत्र में निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री धामी और मंत्री बहुगुणा का आभार।

ख़बर शेयर करें -

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला: गन्ना क्षेत्र में निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री धामी और मंत्री बहुगुणा का आभार।

 

 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

 

किच्छा:- पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आज मीडिया कर्मियों के साथ किच्छा चीनी मिल का निरीक्षण किया तथा एक माह में 9.11 लाख कुंतल गन्ना की पेराई तथा 89000 कुंतल चीनी उत्पादन करने व पूरे प्रदेश में सबसे अधिक गन्ना कृषकों का भुगतान 17 दिन का 15 करोड़ 70 लाख रुपए का करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  लोक गायक मीना राणा, खुशी जोशी व अन्य कलाकारों की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन

 

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक के ये आरोप कि चीनी मिल ठीक नहीं चल रही, बेबुनियाद, किसानो को गुमराह करने वाला व झूठ है तथा उन मजदूरों व चीनी मिल कर्मचारियों/ अधिकारियों की मेहनत का मजाक है जिन्होंने 10.17 % रिकवरी लाने व समय पर भुगतान करने के लिए जी तोड़ मेहनत की है।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  सरस आजीविका मेले का भव्य समापन, 4.93 करोड़ की बिक्री के साथ महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयं सहायता समूह हुए सम्मानित।

 

शुक्ला ने आरोप लगाया कि कुछ गन्ना किसानों को गुमराह करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय विधायक मिल शुरू होने के दिन से ही झूठी बयानबाजी व धरना प्रदर्शन की नौटंकी कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस शासन में मिल शुरू होने के बाद भी पिछले सत्र का भुगतान बकाया रहता था जबकि भाजपा सरकार में पिछले सत्र का भुगतान करने के बाद मिल शुरू हुई तथा इस सत्र में भी मिल चलने के साथ-साथ लगातार भुगतान हो रहा है, 10 दिन का भुगतान करने के बाद अब 17 दिन का भुगतान करना ऐतिहासिक है।

यह भी पढ़ें 👉  मॉडर्न पेंटाथलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भार्गवी रावत सम्मानित।

 

 

 

शुक्ला ने कहा कि प्रदेश व देश के किसान यह समझ चुके हैं कि भारतीय जनता पार्टी ही उनकी हीतैसी है तथा कांग्रेस शासन मे किसानों की दुर्दशा, चीनी मिलों का बंद होना व किसानो की आत्महत्याएं करना लोगों को याद है। शुक्ला ने कहा कि उत्तराखंड सरकार की अच्छी नीतियों से किसान अपनी फसलों का उचित दाम प्राप्त कर खुशहाल हैं।