अजय भट्ट को नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से पुनः प्रत्याशी बनाए जाने पर विधायक शिव अरोरा ने कार्यकर्ताओं के साथ मिष्ठान वितरण करते हुए कहा, “पहले से बड़े अंतर से जीतेगी भाजपा”

अजय भट्ट को नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से पुनः प्रत्याशी बनाए जाने पर विधायक शिव अरोरा ने कार्यकर्ताओं के साथ मिष्ठान वितरण करते हुए कहा, “पहले से बड़े अंतर से जीतेगी भाजपा”

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

अजय भट्ट को पुनः नैनीताल- ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाये जाने पर विधायक शिव अरोरा ने महेशपुर में कार्यकर्ताओं संग मिष्ठान वितरण कर किया खुशी का इजहार, विधायक बोले पहले से बड़े अंतर से जीतेगी भाजपा

 

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टी.सी. का त्वरित एक्शन, CCTV की मदद से बुजुर्ग का खोया बैग बरामद।

 

रुद्रपुर। ग्राम महेशपुर में केंद्रीय रक्षा पर्यटन राज्यमंत्री व सांसद अजय भट्ट को नैनीताल ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से पुनः प्रत्याशी बनाये जाने पर विधायक शिव अरोरा ने पार्टी कार्यकर्ताओं संग मिष्ठान वितरीरित कर खुशी का इजहार किया, वही विधायक शिव अरोरा ने कहा पार्टी के अनेको दायित्व का निर्वहन करने वाले सभी कार्यकर्ताओं के प्रिय ओर पांच साल नैनीताल लोकसभा में सांसद के रूप में लगातार विकास कार्यो को धरातल पर लाने वाले अजय भट्ट को पुनः टिकट मिलना बहुत हर्ष की बात हैं, विधायक ने कहा सदैव कार्यकताओ से लेकर जनता की चिंता करने वाले अजय भट्ट को लेकर जनता में खासा उत्साह हैं और हमको पूर्ण विश्वास है पहले से भी बड़े अंतर से हम नैनीताल लोकसभा को जीतेंगे ओर रुद्रपुर में भी पहले से बड़े अंतर से लोकसभा में जीत दर्ज कर पुनः अजय भट्ट को लोकसभा में जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में करणी सेना पर कपिल नेगी का विस्फोटक बयान! बोले—करणी सेना को रामनगर लाने वाला मैं हूँ,  हिंदू विरोधी कार्य करने का लगाया सेना पर आरोप!

 

 

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष हरीश भट्ट, जगदीश विश्वास, प्रीत ग्रोवर् राजेश बजाज, राजीव शुक्ला, आयुष चिलाना, वेद प्रकाश , अशोक मुंजाल, प्रमोद बजाज, राकेश मुंजाल, अशोक विश्वास, सुशील बजाज, पवन विश्वास व अन्य लोग मौजूद रहे।