“नैनीताल के फ्लैट्स मैदान को सुंदरता और सुधार की दिशा में नए कदम”

“नैनीताल के फ्लैट्स मैदान को सुंदरता और सुधार की दिशा में नए कदम”

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

फ्लैट्स मैदान, नैनीताल हमेशा से ही नैनीताल में आकर्षण का केंद्र रहा है। जहां वर्ष भर विभिन्न प्रकार के समारोह, खेलकूद प्रतियोगिताएं आदि अन्य प्रकार की तमाम गतिविधियों का आयोजन होता रहता है। जिसके सौन्दर्यीकरण और सुधारीकरण का कार्य जिला विकास प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है। प्राधिकरण बोर्ड द्वारा फ्लैट्स मैदान के सौंदर्यीकरण और सुधारीकरण की टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

 

 

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कैंप कार्यालय, हल्द्वानी में प्राधिकरण बोर्ड के अधिकारियों के साथ फ्लैट्स मैदान में सौन्दर्यीकरण और सुधारीकरण के लिए होने वाले कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और प्राधिकरण द्वारा दिए गए प्रेजेंटेशन का भी भली-भांति अध्ययन किया। आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा फ्लैट्स मैदान, नैनीताल में टॉयलेट, पानी निकासी के लिए नाली व पार्किंग, सीटिंग,रेलिंग, लाइटिंग, संपर्क मार्ग चौड़ीकरण, बॉक्सिंग रिंग आदि अन्य प्रकार की व्यवस्थाओं आदि को सुधारने संबंधित कार्य किए जाने हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नशे की हालत में बुलेट सवार का हादसा, पैराफिट तोड़कर खाई में गिरा; पुलिस ने बचाया।

 

 

बैठक में दीपक रावत ने प्राधिकरण अधिकारियों को निर्देशित किया कि फ्लैट्स मैदान का शीघ्र ही सौंदर्यीकरण और सुधारीकरण संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया जायेगा। इस अवसर पर प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित थे।

kj
tara