झोपड़ी को दिनदहाड़े किया आग के हवाले, बालबाल बची महिला।

उधम सिंह राठौर – सम्पादक

राजधानी देहरादून के थाना सहसपुर क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर ग्राम सभा में दिनदहाड़े कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया। जिससे झोपड़ी मौके पर धूं धूं कर जल गई और झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।वहीं इस घटना में झोपड़ी में रह रही संतोष देवी उम्र 50 वर्ष बाल बाल बच गई। संतोष देवी ने कहा कि कल दोपहर दिनांक 10 मार्च 2022 समय लगभग 1 बजे कुछ लोगों ने आकर मेरी झोपड़ी में आग लगा दी, जिसका मैने विरोध किया तो मेरे साथ वह लोग हाथापाई करने पर उतर आए और गेहूं की फसल में ट्रैक्टर चलाकर पूरी तरह से बर्बाद कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

झोपड़ी को दिनदहाड़े किया आग के हवाले, बालबाल बची महिला।

 

वहीं इस घटना को लेकर थाना सहसपुर पुलिस कार्रवाई करने से गुरेज कर रही है। पीड़ित महिला ने कहा कि शिकायत पत्र में अपराधियों का नाम लिखा हुआ है उसके बावजूद भी अपराधी पुलिस के गिरफ्त से दूर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सियासत में हलचल! खानपुर विधायक उमेश कुमार ने किया इस्तीफे का ऐलान

झोपड़ी को दिनदहाड़े किया आग के हवाले, बालबाल बची महिला।