“नवजात शिशु की प्रसूति के बाद मां की मौत: नैनीताल मजिस्ट्रेट वंदना सिंह ने जांच समिति का गठन किया”

ख़बर शेयर करें -

“नवजात शिशु की प्रसूति के बाद मां की मौत: नैनीताल मजिस्ट्रेट वंदना सिंह ने जांच समिति का गठन किया”

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

दिनांक 08 फरवरी को प्रसव के बाद पौड़ी निवासी रेनू की रामनगर अस्पताल से सुशीला तिवारी आते वक्त मौत हो गई थी। इस संबंध में जांच हेतु जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल वंदना सिंह ने जांच समिति का गठन किया है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने कहा कि उक्त घटना के संबंध में जिस किसी भी व्यक्ति को कुछ कहना हो अथवा कोई प्रमाण /साक्ष्य प्रस्तुत करने हो, तो किसी भी कार्य दिवस में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय हल्द्वानी में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  तमंचे के दम पर दहशत फैलाने की तैयारी! पुलिस ने पहले ही कस दिया शिकंजा।

 

 

गौरतलब है कि 24 वर्षीय रेनू को प्रसव पीड़ा होने पर गांव में स्थित बीरोंखाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहॉ रेनू ने एक बच्ची को जन्म दिया लेकिन रेनू की हालत बिगडने पर पौडी चिकित्सकों द्वारा रामनगर रेफर किया तथा रामनगर चिकित्सकों द्वारा सुशीला तिवारी चिकित्सालय में रेफर किया। रास्ते में प्रसूता की मौत हो गई थी।

 

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं का भविष्य बचाने को मैदान में SSP NAINITAL मंजूनाथ टीसी, देवभूमि को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी* *CM धामी के सपनों की देवभूमि में नहीं चलेगा नशे का कारोबार- SSP NAINITAL* *2 करोड लगभग कीमत की स्मैक के साथ दो नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार*