दर्दनाक हादसा: उत्तराखंड के बागेश्वर में कार खाई में जा गिरी, चार लोगों की मौत।

दर्दनाक हादसा: उत्तराखंड के बागेश्वर में कार खाई में जा गिरी, चार लोगों की मौत

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

बागेश्वर, उत्तराखंड: बागेश्वर जिले में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें चिडंग के पास कार खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट में साहित्य का महाकुंभ, तीन दिवसीय लिटरेचर फेस्टिवल संपन्न, प्रकृति, संस्कृति और वन्यजीव संरक्षण पर देशभर के लेखकों ने साझा किए विचार।

 

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह पांच बजे के करीब घटित हुआ, जब एक कार वड्यूड़ा सनेती (रीमा) से बागेश्वर आ रही थी। चिडंग के पास कार खाई में जा गिरी, जिससे कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रणजीत रावत की संस्तुति पर बबलू सैनी को मिली ब्लॉक कांग्रेस में अहम जिम्मेदारी।

 

हादसे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। पुलिस, फायर और राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। मृतकों में तीन युवक एक ही गांव के थे।घातक हादसे के पीड़ित परिवारों को संवेदना और साथ दिया जा रहा है। इस घटना की जांच के लिए पुलिस ने शीघ्र कार्रवाई की शुरुआत की है।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर कैंची धाम जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, 10 और 11 अक्टूबर को भारी वाहनों पर प्रतिबंध।